Team India Playing 11 For Final: मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। इस टीम और इस टीम के खिलाड़ियों का दबदबा हर जगह देखने को मिलता है। इस टीम के एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 खिलाड़ी हमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल मैच में भी भारत की ओर से खेलते दिखाई देने वाले हैं। तो आइए एक बार प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।
8 मार्च को होने जा रहा है T20 World Cup Final

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026 Final) का फाइनल 8 मार्च को होने वाला है। यह फाइनल मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी, स्टेडियम में होने वाला है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की टक्कर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होगी और उम्मीद रहेगी कि इस दौरान भारतीय टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करे व लगातार दूसरी जबकि ओवरऑल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीते।
MI के 6 खिलाड़ियों समेत इन सभी को मिल सकता है मौका
बता दें कि फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया उसी प्लेइंग इलेवन के साथ हमें मैदान पर उतरते नजर आ सकती है, जिस प्लेइंग 11 1 के साथ वो सेमीफाइनल में खेलते नजर आई थी। ऐसे में हमें भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई दे सकते हैं।
मालूम हो कि इनमें से सूर्या, तिलक, हार्दिक और बुमराह अभी भी MI (Mumbai Indians) के स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं ईशान किशन और अक्षर पटेल इस टीम के लिए पहले खेल चुके हैं। यानी ओवरऑल मुंबई के 6 खिलाड़ी हमें प्लेइंग 11 में दिखेंगे और यह 6 के 6 खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में गजब कर रहे हैं।
So, it all comes down to this ⚔️
A cracker of a final awaits on Sunday 🔥
ICC Men’s #T20WorldCup | FINAL | #INDvNZ | SUN, 8th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/I9P9yQ7hjh
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
यह भी पढ़ें: इधर गंभीर ने टीम इंडिया को पहुंचाया फाइनल, उधर बोर्ड ने आगे के लिए नए हेड कोच का किया ऐलान
फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
इस टीम के जितने का है चांस
मालूम हो कि टी20 क्रिकेट में अब तक भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 इंडिया और 11 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए हैं और तीनों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। अब देखना होगा कि कौन इस बार बाजी मारेगा। हालांकि उम्मीद तो है कि इंडिया ही जीतेगी, क्योंकि हेड टू हेड कंपैरिजन में न्यूजीलैंड के स्क्वाड के मुकाबले भारत का स्क्वाड थोड़ा बेहतर दिख रहा है।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ी नॉमिनेट, भारत के ये खिलाड़ी भी रेस में शामिल