Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर-8 का रोमांच शुरू होने वाला है। इस राउंड के लिए टीम इंडिया ने भी क्वालीफाई किया है और उसका पहला मैच रविवार (22 फरवरी) को दक्षिण अफ्रीका से है। ये दोनों ही टीमें पिछले संस्करण के फाइनल में भी नजर आई थीं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सुपर-8 में भारत के लिए हर एक मैच अहम है।
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अभ्यास सत्र के दौरान स्टार खिलाड़ी को चोट लग गई, जिसके बाद उसे परेशानी में देखा गया।
अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया (Team India) का ये स्टार प्लेयर हुआ इंजर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर-8 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ जमकर अभ्यास कर रहे हैं और इसी दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंजर्ड हो गए। सिराज को इंजरी हार्दिक पांड्या की वजह से हुई। 20 फरवरी को भारत का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास सत्र था। इस दौरान स्क्वाड में बैकअप पेसर के रूप में शामिल सिराज को हार्दिक की जोरदार स्ट्रेट ड्राइव से इंजरी हो गई। हार्दिक ने सामने की तरफ तेज शॉट खेला लेकिन गेंद सिराज के घुटने पर जा लगी। हार्दिक के शॉट में काफी ताकत थी, क्योंकि घुटने पर गेंद लगते ही सिराज लंगड़ाते नजर आए और नेट्स से बाहर चले गए।
रेवस्पोर्ट्ज़ के अनुसार, यह घटना ग्रुप स्टेज के बाद एक दिन के ब्रेक के बाद भारत के पहले पूर्ण ट्रेनिंग सत्र के दौरान हुई। हार्दिक पांड्या को मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे, जो अपनी खास पावर-हिटिंग का अभ्यास कर रहे थे। पांड्या ने एक जोरदार स्ट्रेट ड्राइव शॉट खेली, जो तेजी से सिराज की तरफ गई। समय पर प्रतिक्रिया न दे पाने के कारण सिराज के बाएं घुटने पर सीधी चोट लगी और वे दर्द से कराहते हुए तुरंत मैदान पर गिर पड़े। टीम के फिजियोथेरेपिस्टों के नेतृत्व में मेडिकल टीम कुछ ही सेकंड में मौके पर पहुंची। सिराज उठने में सक्षम थे, लेकिन कोचिंग स्टाफ द्वारा उन्हें मैदान से बाहर ले जाते समय वे लंगड़ाते हुए दिखाई दिए।
टीम इंडिया (Team India) की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं सिराज
रिपोर्ट में बताया गया कि मोहम्मद सिराज की शुरूआती कुछ चेकअप हुए और इसके बाद ट्रीटमेंट भी दिया गया। सिराज ट्रीटमेंट के बाद फील्ड पर वापस आ गए लेकिन उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। संभावना जताई जा रही है कि मेडिकल टीम अगले 24 घंटे उनकी निगरानी करेगी और इंजरी की गंभीर का आंकलन करेगी।
हालांकि, सिराज की इंजरी से टीम इंडिया (Team India) को बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि वो बैकअप की भूमिका निभा रहे हैं। मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को खिलाया जा रहा है। सिराज ने टूर्नामेंट में अभी तक एक ही मुकाबले में हिस्सा लिया है, जो उन्होंने यूएसए के खिलाफ बुमराह के बीमार होने के कारण खेला था।
बता दें कि मोहम्मद सिराज को शुरुआत में अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली टीम ने 15 सदस्यीय स्क्वाड में जगह नहीं थी लेकिन जब हर्षित राणा 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान इंजरी का शिकार हुए और फिर टूर्नामेंट से बाहर हो गए तो सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया।
FAQs
हार्दिक पांड्या की स्ट्रेट ड्राइव के कारण मोहम्मद सिराज को कहां गेंद लगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला कब होना है?
यह भी पढ़ें: सीनियर टीम में जल्दी जगह बनाने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने उठाया बड़ा कदम, अपनी फेवरेट चीज को त्यागा