Posted inICC T20 World Cup

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, वाशिंगटन सुंदर के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी हुआ चोटिल, मैच खेलना मुश्किल

Team India's troubles have increased; after Washington Sundar, another Indian player has suffered an injury, making it difficult for him to play the match.

Team India T20 World Cup 2026: तमाम क्रिकेट फैंस इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टीम इंडिया भी अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलते दिखाई देगी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ते जा रही हैं। एक के बाद एक खिलाड़ी के चोटिल होने की वजह से टीम काफी दबाव में दिखाई दे रही है।

Team India का ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

दरअसल, कुछ समय पहले तक तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर इंजर्ड थे। लेकिन तिलक इंजरी से रिकवर होकर वापस आ चुके हैं और खबरें हैं कि वाशिंगटन सुंदर भी थोड़े समय में फिट हो सकते हैं। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में वापसी कर सकेंगे या नहीं यह अभी भी सवाल बना हुआ है। लेकिन इसी कड़ी में भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) इंजर्ड हो गए हैं और इंजरी की वजह से मुकाबला मिस कर सकते हैं।

वार्म अप मैच के दौरान चोटिल हुए हर्षित राणा

Harshit Rana suffered an injury during the IND vs SA warm-up match.
Harshit Rana suffered an injury during the IND vs SA warm-up match.

4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वार्म अप मैच खेला गया और इसी वार्म अप मैच के दौरान हर्षित राणा को घुटने में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। हर्षित घुटने की चोट से काफी परेशान नजर आ रहे थे, जिसके चलते कप्तान ने उन्हें सिर्फ एक ओवर के बाद ही मैदान से बाहर भेज दिया और वो वापस गेंदबाजी करते नजर नहीं आए।

अभी तक मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर उनकी इंजरी पर कोई अपडेट नहीं दिया है। मगर खबरें हैं कि वो मुकाबले मिस कर सकते हैं, जिसे टीम इंडिया (Team India) की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सैम अयूब बने ICC Rankings में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर, तो बल्लेबाजों-गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

कुछ ऐसे हैं अब तक के आंकड़े

हर्षित राणा के अब तक के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस 9 मैचों की 8 पारियों में उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं। उनका औसत 33.00 और स्ट्राइक रेट 18.6 का रहा है।

इस दौरान सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज उनकी इकॉनमी रही है। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10.60 की इकोनॉमी से रन लुटा रहे हैं, जिस वजह से वह अक्सर इंपैक्ट नहीं डाल पाए। हालांकि इस दौरान तीन पारियों में उन्होंने 57 रन जरूर बना रखे हैं। उनका बेस्ट स्कोर 35 रन का है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 28.50 की औसत और 105.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले हैं।

FAQs

हर्षित राणा की उम्र क्या है?

24 साल

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा तेंदुलकर को एक लड़के ने रोज-रिंग देकर किया प्रपोज, सचिन की लाडली का रिएक्शन हुआ वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!