Team India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का पहला दिन काफी रोमांचक रहा, जहां बड़ी टीमों को छोटी टीमों ने आसानी से जीत नहीं दर्ज करने दी। दिन के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को नीदरलैंड ने कड़ी टक्कर दी। वहीं, आखिरी मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की यूएसए के गेंदबाजों ने हालत खराब कर दी।
हालांकि, टीम इंडिया (Team India) ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के दम पर आसानी से 29 रनों से जीत दर्ज की। अब उसका दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में होना है। इस मुकाबले से पहले भारत के स्क्वाड में धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री होने वाली है, जिसकी पुष्टि खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मैच के बाद की।
दिल्ली में टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड से जुड़ेगा ये धाकड़ खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत ने अपने स्क्वाड में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी थी लेकिन वो इंजरी के कारण न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए और यूएसए के खिलाफ मुकाबले के लिए भी उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अब सुंदर वापसी के लिए तैयार हैं और नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के दूसरे मैच से पहले दिल्ली में स्क्वाड के साथ लिंक-अप करेंगे। इसकी जानकारी खुद सूर्यकुमार ने दी।
यूएसए के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम इंडिया के टी20 कप्तान ने बताया,
“वाशिंगटन दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं। वह ठीक हैं, सब कुछ ठीक है।”
ऐसे में वाशिगंटन सुंदर की वापसी भारतीय टीम (Team India) के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि यह खिलाड़ी आगे चलकर उन टीमों के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकता है, जिनके पास बल्लेबाजी में बाएं हाथ के खिलाड़ी ज्यादा हैं। वहीं, सुंदर बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम हैं। ऐसे में उनकी वापसी टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा संकेत है।
टीम इंडिया (Team India) से वाशिंगटन सुंदर क्यों चल रहे थे बाहर?
आप में से काफी सारे लोगों को पता होगा कि वाशिंगटन सुंदर क्यों टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे थे। हालांकि, जिन्हें नहीं पता है तो उन्हें बताना चाहेंगे कि सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई थी, जिसके कारण वो शेष दोनों वनडे से बाहर हो गए थे और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। चयन समिति ने शेष दो वनडे के लिए आयुष बदोनी को चुना था, जबकि टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई की एंट्री हुई थी।
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय मैनेजमेंट ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर जल्दबाजी नहीं की और इसी वजह से रिप्लेसमेंट का ऐलान भी नहीं किया। वहीं, अब सुंदर फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया (Team India) के लिए दूसरे मैच से उपलब्ध रहेंगे।
भारत के स्क्वाड में अन्य कोई बदलाव नहीं
नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए वाशिंगटन सुंदर की वापसी के अलावा टीम इंडिया के स्क्वाड में अन्य कोई बदलाव की जानकारी नहीं मिली है। बुखार के कारण यूएसए के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध न रहने वाले जसप्रीत बुमराह के ठीक होने की उम्मीद है, क्योंकि नामीबिया के खिलाफ मैच में अभी कुछ दिनों का समय है। ऐसे में भारत अपने मजबूत स्क्वाड के साथ जीत के इरादे से उतरेगा।
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) का अपडेटेड स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज