Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीमों को लगे बड़े झटके, 1-2 नहीं 12 खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीमों को लगे बड़े झटके, 1-2 नहीं 12 खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से हुए बाहर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण को शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं। इस दौरान कई टीमों को बड़ा झटका लगा, क्योंकि उन्हें अपने खिलाड़ियों को अलग-अलग कारणों से खोना पड़ा है। कुछ प्लेयर प्रारंभिक स्क्वाड में थे लेकिन जब अंतिम 15 फाइनल करने के बारी आई तो फिट नहीं हो पाए। वहीं, कुछ प्लेयर अंतिम स्क्वाड में शामिल होने के बावजूद इंजरी के कारण बाहर हो गए।

इस लेख में हम उन सभी 12 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 से बाहर हो गए हैं, इसमें एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है।

भारत का ये खिलाड़ी अभ्यास मैच में लगी चोट के कारण हुआ बाहर

टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीमों को लगे बड़े झटके, 1-2 नहीं 12 खिलाड़ी T20 World Cup 2026 से हुए बाहर

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के लिए चुने गए स्क्वाड में से भारत को अभी तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी को खोना पड़ा है और उस प्लेयर का नाम हर्षित राणा है। हर्षित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में इंजरी हो गई थी। इसके बाद, उन्हें अपनी सर्जरी करानी पड़ी, जिसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी थी। भारत ने उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया है।

दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान खोने पड़े हैं खिलाड़ी

भारत को सिर्फ एक खिलाड़ी को इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अभियान में खोना पड़ा है लेकिन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को कई झटके लग चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी और स्पिन ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। जॉर्जी को भारत दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। जबकि फरेरा को SA20 में खेलने के दौरान कंधे में चोट लगी। इसी वजह से ये दोनों बाहर हो गए और इनकी जगह रयान रिकेलटन और ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला।

वहीं, न्यूजीलैंड को भी बड़ा झटका लगा था, क्योंकि उसके प्रमुख तेज गेंदबाज एडम मिल्ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के शुरू होने से पहले ही इंजरी का शिकार होकर बाहर हो गए थे। इसके बाद, कीवी टीम को हाल ही में एक और झटका लगा और स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल भी इंजर्ड हो गए। ब्रेसवेल को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इनके स्थान पर कीवी टीम ने काइल जेमिसन और कोल मकोन्ची को शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए भी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पैट कमिंस अपनी बैक इंजरी के कारण पहले ही टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से बाहर हो गए थे। वहीं, इसके बाद जोश हेजलवुड के भी बाहर होने की खबर आई। वहीं, अब उनके कप्तान मिचेल मार्श पर भी टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, जबकि टिम डेविड भी अभी तक फिट नहीं हुए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कमिंस और हेजलवुड ही बाहर हुए हैं। कमिंस की जगह बेन ड्वार्शुइस को मौका मिला है। वहीं, हेजलवुड के कवर के रूप में सीन एबॉट जुड़े हैं। जल्द ही उन्हें शामिल के जाने की घोषणा हो सकती है।

इन टीमों के खिलाफ भी T20 World Cup 2026 से हुए हैं बाहर

अफगानिस्तान को भी टी20 वर्ल्ड कप(T20 World Cup)  2026 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा था, क्योंकि उसके प्रमुख तेज गेंदबाज नवीन उल हक़ अपनी कंधे की इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। नवीन को एक बार फिर से सर्जरी कराने की जरूरत होगी। उनकी जगह अफगानिस्तान ने जिया उर रहमान शरीफी को शामिल किया है।

टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका को भी अपने पहले मैच के बाद बुरी खबर मिली, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी। श्रीलंका ने उनकी दूषन हेमंता को रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है। वहीं, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी अपने कंधे में लगी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

यूएसए ने भी अपने स्क्वाड में इंजरी के कारण बदलाव किया, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज जसदीप सिंह अभ्यास मैच के दौरान हुई इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, यूएई ने मुहम्मद जुहैब को “अनुशासनात्मक कारण” से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अब तक कितने खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं?
12
भारत का कौन सा खिलाड़ी इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ था?
हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत के लिए आई एक और बुरी खबर, खूंखार खिलाड़ी हुआ इंजरी का शिकार, मुकाबले से हो सकता है बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!