Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK से पहले तनाव बढ़ा, सलमान आगा बोले– ‘ध्यान रखो, हम पाकिस्तानी हैं’

IND vs PAK से पहले तनाव बढ़ा, सलमान आगा बोले– ‘ध्यान रखो, हम पाकिस्तानी हैं’

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले की तारीख नजदीक आ चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टक्कर देखने को मिलेगी। मैदान के अंदर और बाहर, भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। इसी वजह से दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी, ताकि हार से शर्मिंदगी न हो।

अब IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने बड़ा बयान दिया है और भारत को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दे दी है। भारत के खिलाफ मैच से पहले सलमान पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं और उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तानी हैं और चीजें अलग तरह से करते हैं।

USA के खिलाफ जीत के बाद, IND vs PAK मैच के लिए सलमान आगा पूरी तरह कॉंफिडेंट

IND vs PAK से पहले तनाव बढ़ा, सलमान आगा बोले– ‘ध्यान रखो, हम पाकिस्तानी हैं’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। पिछले संस्करण में उसे यूएसए के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था लेकिन इस बार पाक टीम ने कोई गलती नहीं की और अमेरिका को 32 रनों से हराकर बदला लिया। पाकिस्तान की यह जीत लक्ष्य को डिफेंड करते हुए आई। जीत के बाद, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा का ‘हम पाकिस्तान हैं, हम दुनिया से अलग चीजें करते हैं’ बयान चर्चा में है।

यूएसए के खिलाफ मुकाबले के बाद, सलमान आगा काफी रिलैक्स नजर आए और उनके चेहरे पर मुस्कान थी। ऐसा लग रहा था कि वो IND vs PAK मैच को लेकर बिलकुल भी टेंशन में नहीं हैं। आगा ने दूसरे मुकाबले में अपनी टीम के बल्लेबाजों की प्रशंसा भी की। पाकिस्तानी कप्तान ने कहा,

“मैं हमेशा मुस्कुराता रहता हूं। आपने मुझे कब बिना मुस्कुराए देखा है? (हंसते हुए)। शानदार जीत। पिछले मैच में हमने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की थी, लेकिन आज हमने की। 190 रन बनाने के बाद, हमें पता था कि हम उसका बचाव कर सकते हैं।”

इसके बाद, सलमान ने कहा कि वो टॉस पर निर्भर नहीं है और उनके गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में भी सक्षम हैं। उन्होंने कहा,

“हमारे पास जिस तरह की गेंदबाजी है, उससे हम जानते हैं कि हम 160-170 रनों के साथ भी जीत सकते हैं।”

पाकिस्तान के सामने भारत के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ने की होगी चुनौती

IND vs PAK मुकाबला हमेशा ही हाई वोल्टेज वाला रहता है और इसमें अच्छा करने का दबाव भी काफी ज्यादा होता है। दोनों ही टीमों के फैंस खराब करने पर अपनी टीम की धज्जियां उड़ाने से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि, इस मामले में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ लगातार पिछले पांच टी20आई मुकाबले जीते हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का रिकॉर्ड शानदार है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ मैचों में सात जीत दर्ज की हैं, जबकि सिर्फ एक में ही हार का सामना किया है, जो 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मिली थी। इसके बाद से भारत ने काफी अच्छा किया है और टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना नहीं किया है।

FAQs

IND vs PAK मुकाबला कोलंबो में कब होना है?
15 फरवरी
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत कितने अंतर से आगे है?
7-1

यह भी पढ़ें: IND vs NAM Match Stats: फास्टेस्ट फिफ्टी जड़ ईशान किशन ने रचा इतिहास, नामीबिया के कप्तान भी नहीं रहे पीछे, 18वें मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!