Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शाम 7:00 से भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम कोलकाता के ईडन गार्डेंस में एक दूसरे के खिलाफ इस वर्ल्ड कप का अपना आखिरी सुपर 8 मैच खेलते नजर आएंगे और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
हालांकि इस करो या मरो मुकाबले से पहले ही एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यह खबर है ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला खिलाड़ी एलिसा हेली की, जिन्होंने 35 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान कर दिया।
35 की उम्र में एलिसा हेली ने लिया Retirement

बता दें कि एलिसा हेली (Alyssa Healy), जो कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और स्टार गेंदबाज मिशेल स्टार्क की पत्नी हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देने का फैसला कर लिया है। एलिसा हिली ने भारत के खिलाफ मुकाबला के साथ ही अपना करियर करियर समाप्त कर लिया है।
पहले ही कर दिया था संन्यास का ऐलान
मालूम हो कि एलिसा हेली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला काफी समय पहले ही कर लिया था। भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि इस सीरीज के बाद वो ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे खेलते नजर नहीं आएंगी और अब एक मार्च को भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच खेल। उन्होंने संन्यास ले लिया है। हालांकि अंतिम वनडे मैच में उन्होंने एक ऐसी पारी खेल दी है, जो सदियों तक याद रखी जाएगी।
जाते-जाते जड़ा बेहतरीन शतक
ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS vs IND) महिला क्रिकेट टीम के बीच निंजा स्टेडियम, होबार्ट में मुकाबला खेला गया और इस दौरान एलिसा हेली पहले बैटिंग करते हुए ओपन करने आईं और उन्होंने 98 गेंद में 158 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 27 चौके और दो छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 161.22 का रहा।
उनके कमाल के प्रदर्शन की हर जगह तारीफ हो रही है। इस मैच में शतक जड़ने के साथ ही वो क्रिकेट इतिहास की दूसरी ऐसी महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिसने अपने अंतिम वनडे मैच में शतक जड़ा। उनसे पहले यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका की जोहमारी लोगटेनबर्ग ने किया था। बता दें कि जब वो बल्लेबाजी करने के लिए आईं तो भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
Alyssa Healy, in her final ODI, smashes a century for her country.
As Chris Rowbottom said: one of the all-time greats. 💚💛
Listen to the Summer of Cricket, live and ad-free on the ABC Listen App: https://t.co/VP2GGbfO5M#AUSvIND pic.twitter.com/9iX4pqukXJ
— ABC SPORT (@abcsport) March 1, 2026