Posted inICC T20 World Cup

T20 World Cup 2026 की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों का हुआ ऐलान, टॉप पर आई इस बल्लेबाज की इनिंग

T20 World Cup 2026 की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों का हुआ ऐलान, टॉप पर आई इस बल्लेबाज की इनिंग

Faf du Plessis picks his top 5 knock of T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अभी जारी है। अभी तक टूर्नामेंट में 45 से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं और सेमीफाइनल की चार में से दो टीमें भी तय हो गई हैं। पहले ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका ने अगले चरण में जगह बना ली है, जबकि दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड को सफलता प्राप्त हुई।

जहां सभी का ध्यान सेमीफाइनल की रेस में लगा हुआ है, वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टूर्नामेंट में हुए अभी तक के मत्छन के आधार पर टॉप 5 पारियों का चयन किया है। डू प्लेसी ने कनाडा के युवराज सामरा की पारी को भी शामिल किया है।

फाफ डू प्लेसी ने T20 World Cup 2026 की टॉप 5 पारियां चुनीं

T20 World Cup 2026 की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों का हुआ ऐलान, टॉप पर आई इस बल्लेबाज की इनिंग

दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी इन दिनों ईएसपीएन क्रिकइंफो के एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा बने हुए हैं। इस दौरान ईएसपीएन क्रिकइंफो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास क्लिप शेयर की, जिसमें फाफ ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) 20026 की टॉप 5 पारियों का चयन किया है। उन्होंने कई शानदार नॉक शामिल किए।

फाफ डू प्लेसी ने पांचवें स्थान पर रहमानुल्लाह गुरबाज की 42 गेंदों में 84 रनों की पारी को रखा है, जो इस अफगानी खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज में खेली थी। गुरबाज की यह पारी उसी मैच में आई थी, जिसमें दो सुपर ओवर हुए थे और आखिरी में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी थी।

इसके बाद चौथे स्थान पर फाफ डू प्लेसी ने कनाडा के 19 वर्षीय बल्लेबाज युवराज शामरा कि 65 गेंदों में 110 रनों की पारी को जगह दी है। शामरा ने यह पारी न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 17 फरवरी को ग्रुप मुकाबले में खेली थी।

फाफ डू प्लेसी ने T20 World Cup 2026 के टॉप 3 में इन पारियों को दी जगह

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) 2026 की टॉप 3 पारियों में तीसरे स्थान पर फाफ डू प्लेसी ने अपने ही हमवतन डेविड मिलर की 35 गेंदों में 63 रनों की पारी को जगह दी है। मिलर ने यह पारी सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ खेली थी और मुश्किल समय में अपनी टीम की बड़ा स्कोर बनाने में मदद की थी।

इसके बाद, दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका की शतकीय पारी को फाफ ने रखा है। निसांका ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे, जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल रहे थे। निसांका का नाबाद शतक 183 के रन चेज में आया था और उनकी पारी के कारण ही श्रीलंका ने 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) 2026 में इस पारी को फाफ डू प्लेसी ने रखा टॉप पर

फाफ डू प्लेसी ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए नॉक को सबसे ऊपर रखा है। ब्रूक ने सुपर-8 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर 51 गेंदों में शतक बनाया था। इसके साथ ही ब्रूक पहले ऐसे कप्तान बन गए थे, जो टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने में कामयाब रहे। उनकी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 165 के लक्ष्य को 2 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। अन्यथा धीमी पिच पर इंग्लैंड को हार का सामना भी करना पड़ सकता था।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाफ डू प्लेसी ने किस खिलाड़ी की पारी को टॉप में रखा?
हैरी ब्रूक

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, MI से खेले 6 खिलाड़ियों को जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!