Posted inICC T20 World Cup

बल्लेबालों के फ्लॉप शो को देख बोर्ड ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 2 सालों के बाद 36 साल के खिलाड़ी को दिया मौका

The board made a surprising decision after the batsmen's flop show, giving a chance to a 36-year-old player after two years.

Australia Cricket Team T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन रही टीमों में से कुछ का प्रदर्शन इस बार के टूर्नामेंट में काफी ज्यादा खराब रहा है और उन्हीं में से एक है ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में लगातार फ्लॉप होते नजर आ रहे हैं। इसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के सबसे बड़े अपसेट्स का भी सामना करना पड़ा।

हाल ही में इस टीम को जिम्बाब्वे के सामने हार मिली और इन्हीं सब चीजों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने अपने स्क्वाड में 2 सालों बाद एक 36 साल के बल्लेबाज को शामिल कर लिया है। तो आइए जानते हैं कौन है वो बल्लेबाज, जिसे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में जगह दी गई है।

इस Player को मिला Australia Cricket Team में जगह

Steve Smith has been named in the T20 World Cup 2026 squad as a replacement for Josh Hazlewood.
Steve Smith has been named in the T20 World Cup 2026 squad as a replacement for Josh Hazlewood.

दरअसल, जिस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) में जगह मिली है वो कोई और नहीं बल्कि 36 साल के स्टीव स्मिथ हैं। BBL में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद फाइनली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने मेहरबानी दिखाते हुए स्टीव स्मिथ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्क्वाड में शामिल कर लिया है। बता दें कि स्टीव स्मिथ को जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में जगह दी गई है।

चोट के कारण टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने हैं हेजलवुड

मालूम हो कि जोश हेजलवुड चोट के चलते बीते काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। मगर उम्मीद थी की वो समय पर फिट हो जाएंगे और टीम का हिस्सा बन जाएंगे। लेकिन हैंस्टिंग की चोट के चलते ऐसा नहीं हो सका और अब आख़िरकार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट (Australia Cricket) ने आईसीसी से अनुमति लेकर स्टीव स्मिथ को उनकी जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा बना लिया है।

यह भी पढ़ें: UAE vs AFG: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया धमाल, अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता, फिर भी जाना पड़ेगा घर

साल 2024 में मिला था लास्ट मौका

बता दें कि स्टीव स्मिथ ने करीब दो साल से ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्हें अंतिम बार साल 2024 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। वो हमें फरवरी 2024 में ऑकलैंड में खेलते नजर आए थे।

36 वर्षीय स्टीव स्मिथ ने इस टीम के लिए अब तक 67 मैच खेले हैं और इसकी 55 पारियों में 1094 रन बनाए हैं। उन्होंने 24.86 की औसत और 125.45 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उनका बेस्ट स्कोर 90 रनों का रहा है। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक आए हैं। तो अब देखना होगा कि अगर उन्हें 11 में मौका मिलेगा तो वो कैसा प्रदर्शन करेंगे।

Australia Cricket Team का अपडेटेड स्क्वाड

मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।

FAQs

स्टीव स्मिथ ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

1094 रन

यह भी पढ़ें: IND vs NED: अर्शदीप की फिर से एंट्री, कुलदीप बाहर, कुछ ऐसी नीदरलैंड के खिलाफ भारत की मजबूत प्लेइंग 11

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!