Mohsin Naqvi: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुलाबला पर अनिश्चिता बनी हुई है। पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच को बॉयकॉट करेगी। इसके बाद से ही सभी की नजर पीसीबी पर बनी हुई है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक लिखित में आईसीसी को टीम इंडिया के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने की जानकारी नहीं दी है। वहीं, अब लगता है कि बॉयकॉट को लेकर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) यू-टर्न ले सकते हैं।
भारत के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने के फैसले पर मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) करेंगे विचार!

जब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर स्कॉटलैंड को शामिल किया, उस समय पाकिस्तान ने टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने की धमकी थी दी। फिर वहां की सरकार ने घोषणा करते हुए बताया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करेगी। हालांकि, अब जो मीडिया रिपोर्ट्स आ रही हैं, उनके मुताबिक पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) बॉयकॉट के फैसले पर फिर से विचार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पीसीबी के रुख में बदलाव की संभावना बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों से जुड़ी है, जो 12 फरवरी को होने वाले हैं।
पीटीआई के सूत्र के मुताबिक, बांग्लादेश में होने वाले चुनाव के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) अपना फैसला बदल सकते हैं। सूत्र ने आगे बताया,
“नकवी क्रिकेट प्रशासक से कहीं ज्यादा एक राजनेता हैं, जिन्हें राष्ट्रीय टीम के कल्याण की जरा भी परवाह नहीं है। वे सिर्फ अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और 12 फरवरी को चुनाव होने पर उनका रुख पूरी तरह बदल सकता है। भारत के खिलाफ मैच से पहले अभी दो दिन बाकी हैं और हालात बदल सकते हैं। वरना उन्हें पता है कि पाकिस्तान को क्रिकेट जगत से अलग-थलग किया जा सकता है।”
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सभी के लिए फायदे का सौदा साबित होता है। जहां महंगी कीमत पर टिकटों की बिक्री होती है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से टीवी और स्ट्रीमिंग व्यूअरशिप, विज्ञापन रेवेन्यू और स्पोंसरशिप, इन सभी में अन्य मुकाबलों की तुलना में काफी ज्यादा वृद्धि होती है। ऐसे में अगर पाकिस्तान ने बॉयकॉट का फैसला कायम रखा तो फिर काफी बड़ी मात्रा में नुकसान होगा।
पाकिस्तान द्वारा IND vs PAK मैच बॉयकॉट से भारत को होगा फायदा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में निर्धारित IND vs PAK मुकाबले को बॉयकॉट किया तो फिर उसे एक भी अंक नहीं मिलेगा। इस मुकाबले में दांव पर लगे 2 अंक भारत के खाते में जाएंगे, क्योंकि बॉयकॉट के कारण टीम इंडिया को वॉकओवर मिल जाएगा। वहीं, पाकिस्तान को अंक के साथ-साथ नेट रन रेट में भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा, जिसका प्रभाव सुपर-8 राउंड में जगह बनाने पर पड़ सकता है।
हालांकि, अभी आईसीसी का यही प्रयास है कि पीसीबी बॉयकॉट के फैसले पर विचार करे और इसे बदल ले। अगर पाकिस्तान ने अपना फैसला नहीं बदला तो फिर आईसीसी उसके खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने के कारण कड़ा एक्शन भी ले सकता है। अब देखना होगा कि इस मामले में मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) क्या फैसला लेते हैं।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तारीख क्या है?
टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: इस एक्टर के जबरा फैन हैं अभिषेक शर्मा, स्टाइल से लेकर डायलॉग तक सब कुछ करते फॉलो