India vs Pakistan: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे मेंस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में 15 फरवरी को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। यह मुकाबला कोलंबो में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब इन दोनों के बीच सेमीफाइनल या फाइनल में टक्कर हो सकती है।
इस बीच ICC ने जून-जुलाई में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें फैंस को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।
ICC ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के शेड्यूल का किया ऐलान

मंगलवार (24 फरवरी) को आईसीसी ने बड़ी घोषणा करते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। इस बार यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। वहीं, इसकी मेजबानी इंग्लैंड करेगा। कुल 12 टीमें ट्रॉफी के लिए जोर लगाती नजर आएगी। इन 12 टीमों को दो ग्रुप (A और B) में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड शामिल है।
वहीं, दूसरे ग्रुप में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड को जगह मिली है। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। एक ही ग्रुप में होने के कारण भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाना है।
Save the dates 🗓️
With all 12 teams locked in, presenting the full fixture list for ICC Women’s #T20WorldCup 2026 🏆
Details ➡️ https://t.co/ZijM7mQU38 pic.twitter.com/rH9LyzEo6B
— ICC (@ICC) February 24, 2026
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला T20 World Cup 2026 में फिर होगी टक्कर
फैंस के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर हमेशा ही अलग ही स्तर का उत्साह होता है, चाहे वो पुरुष टीमों के बीच मुकाबला हो या महिला टीमों के बीच। पाकिस्तान की पुरुष टीम को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के खिलाफ ज्यादा सफलता नहीं मिली है और 9 में से 8 मैच गंवाने पड़े हैं। वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने 8 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की है,जबकि 6 में हार का सामना किया है। ऐसे में दोनों ही जगह हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत आगे है।
इसके बावजूद, जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला होने वाला होता है तो उसके लिए काफी ज्यादा हाइप होता है। आईसीसी के द्वारा घोषित महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा।
महिला T20 World Cup 2026 में भारत को कब किसके खिलाफ खेलने हैं मुकाबले?
भारतीय टीम को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज 14 फरवरी को ही पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले मुकाबले से करना है। इसके बाद, टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 17 जून को नीदरलैंड के विरुद्ध हेडिंग्ले में खेलना है। भारत को अपना तीसरा मुकाबला 21 जून को खेलना है, जिसमें उसकी टक्कर दक्षिण अफ्रीका से ओल्ड ट्रैफर्ड में होगी। इसके बाद, चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को बांग्लादेश से मुकाबला खेलना है। यह मैच 25 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा। अपने आखिरी ग्रुप मैच में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से 28 जून को लॉर्ड्स में होगा।
FAQs
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब मुकाबला खेला जाएगा?
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कब से होनी है?
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ पानी की बोतले उठाएंगे ये 4 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले प्लेइंग 11 में मौका