Posted inICC T20 World Cup

‘चार दिन भी नहीं टिकेगा फैसला’—पाकिस्तान के बॉयकॉट पर पूर्व दिग्गज का करारा कटाक्ष

'The decision won't last even four days'—Former legend delivers a scathing remark on Pakistan's boycott.

Pakistan Cricket Team Boycott: पाकिस्तान क्रिकेट टीम बीते कुछ समय से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाले मैच को बॉयकॉट करने की धमकी दे रहा है, जिसको लेकर उसका काफी ज्यादा मजाक बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रिसेंटली भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने भी पाकिस्तान के बॉयकॉट-बॉयकॉट के नारे पर काफी बड़ा बयान दिया है।

बॉयकॉट करने की बात कर रहा Pakistan Team

Pakistan Cricket Team Boycott
Pakistan Cricket Team Boycott

दरअसल, पाकिस्तान सरकार (Pakistan) ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति है। लेकिन वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। यानी पाकिस्तान मैच को बॉयकॉट करेगा।

पाकिस्तान सरकार के इस ऐलान के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी लगातार पाकिस्तान को समझाने में लगा है कि अगर वो नहीं खेलेगा तो उसका कितना नुकसान हो सकता है। इस पर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इंडियन फैंस ही नहीं बल्कि ओवरऑल अधिकतर फैंस का यही कहना है कि पाकिस्तान केवल ड्रामा कर रहा है। लेकिन वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जरूर खेलेगा। इसी पर अब आर अश्विन का भी रिएक्शन सामने आया है।

अश्विन ने कही ये बात

अपने यूट्यूब चैनल पर आर अश्विन (R Ashwin) ने बताया कि मैच तो 100 परसेंट होगा। उन्हें लगता है कि पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) अगले चार-पांच दिनों में पीछे हट जाएगा। इतना ही नहीं अश्विन ने यह मुकाबला देखना की भी इच्छा जताई।

अश्विन ने कहा, “पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रसारकों को भारी नुकसान होगा, इसलिए समझौता करना ही होगा। सभी सदस्यों को नुकसान उठाना पड़ेगा और वे आईसीसी की बैठक में कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से हमें ये नुकसान हो रहे हैं। पीएसएल में खिलाड़ियों को शायद एनओसी न दी जाए।”

रिपोर्ट्स के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने से पीसीबी पर कानूनी कार्रवाई होगी और आईसीसी पाकिस्तान के पूरे रेवेन्यू (लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर) को रोक उसी से सभी का भुगतान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: चोट के चलते T20 World Cup 2026 से बाहर हो गए हैं ये 6 दिग्गज खिलाड़ी, टूटा विश्व कप खेलने का सपना

जल्द मामला सुलझने की अश्विन ने जताई उम्मीद

भारत के स्टार स्पिनर ने आगे कहा कि पाकिस्तान और भारत (India vs Pakistan) के बीच मैच न्यूट्रल ग्राउंड में हो रहा है, जिस वजह से मैदान का कोई मुद्दा ही नहीं उठता। किसी खास अपोनेंट के खिलाफ न खेलने की बात कहना किसी भी तरह से स्वीकार करने लायक नहीं है। अश्विन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समझदारी से काम लिया जाएगा और ये मैच होगा।

कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में अब तक भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारत ने 6 में जीत दर्ज की है और पाकिस्तान ने एक में बाजी मारी है। पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने एकमात्र मैच साल 2021 के दौरान जीता था।

FAQs

इंडिया बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: RCB vs DC, FINAL MATCH PREVIEW: कौन बनेगी चैंपियन? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!