Posted inICC T20 World Cup

अफ्रीका से मिली हार पड़ी भारी, बोर्ड ने तुरंत बदली कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही कर डाली कैप्टन की छुट्टी

The defeat against Africa proved costly, and the board immediately changed the captaincy, dismissing him midway through the T20 World Cup.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के समाप्ति में अभी हफ्ते भर से ज्यादा का समय बाकी है। लेकिन बोर्ड लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहा है। हाल ही में बोर्ड ने नए हेड कोच का ऐलान किया था और अब इसी कड़ी में नए कप्तान का भी ऐलान करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने मौजूदा कप्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के चलते कप्तानी से हटाने का फैसला किया है।

कप्तान बदलने की तैयारी में बोर्ड

बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए हेड कोच का ऐलान किया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जोनाथन ट्रॉट के जगह रिचर्ड पाइबस को अपना कोच बनाया और अब इसी कड़ी में यह टीम एक और बदलाव करते दिखाई दे सकती है। खबरें हैं कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड राशिद खान (Rashid Khan) से कप्तानी छीनने जा रही है और उनकी जगह एक युवा खिलाड़ी कप्तान बनेगा।

ये खिलाड़ी बनने वाला है कप्तान

Ibrahim Zadran can be made the captain after Rashid Khan.
Ibrahim Zadran can be made the captain after Rashid Khan.

खबरों की मानें तो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते राशिद खान (Rashid Khan) को टी20 की कप्तानी से हटाने पर विचार शुरू कर दिया है। एसीबी सूत्रों का कहना है कि टॉप लेवल पर इस बारे में चर्चा शुरू हो चुकी है और जल्द ही नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो इब्राहिम जादरान को राशिद खान के बाद कप्तान बनाया जा सकता है। खबरों के अनुसार इब्राहिम को कप्तानी को लेकर बातचीत के लिए काबुल बुलाया गया था। एसीबी के एक सूत्र ने बताया कि अफगानिस्तान चयन समिति ने राशिद को टी20 फॉर्मेट की कप्तानी से हटाने का फैसला कर लिया है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: कोई भारतीय नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी बन रहा ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’, ठोक चुका 283 रन, जड़ चुका 13 छक्के

बाहर से बनाया जा रहा है दबाव

जानकारी के अनुसार राशिद खान (Rashid Khan) को तालिबान के कहने पर कप्तानी ने हटाए जाने की तैयारी शुरू की गई। इस फैसले के पीछे राजनीतिक दबाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये जरूर तय है कि अब शायद वो आगे कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे।

बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर ओवर में हार का स्वाद रखा था। इसके बाद अंतिम दो मैच उसने जीते थे। अगर यह टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत जाती तो शायद नतीजे कुछ और होते।

राशिद खान के कप्तानी करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने कुल 57 मुकाबले में इस टीम को लिड किया है। इस दौरान टीम ने 28 में जीत जबकि 28 में हार का स्वाद चखा है। इस बीच एक मैच टाई भी हुआ है।

FAQs

राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने कितने मैच जीते हैं?
28

यह भी पढ़ें: 2 ओवर 59 रन खर्च कर बैठा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, शर्मनाक STATS के तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!