Team India Super-8 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के आखिरी कुछ मैच बाकी हैं और हर मैच के बाद सुपर-8 की रेस भी रोमांचक होती जा रही है। चारों ग्रुप से कम से कम एक टीम अगले राउंड में अपना स्थान पक्का कर चुकी है। भारत भी पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से बड़ी जीत के बाद अपनी जगह सुपर-8 में बना चुका है।
ऐसे में अब सभी की नजर उन टीमों पर है, जो सुपर-8 में टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी के आधार पर दो टीमों का नाम तय हो चुका है और तीसरी टीम जिम्बाब्वे लग रही है। बता दें कि यह राउंड सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से काफी अहम है और एक भी हार किसी का भी खेल बिगाड़ सकती है।
अफ्रीका–वेस्टइंडीज–जिम्बाब्वे को टीम इंडिया (Team India) के साथ सुपर-8 में क्यों मिलेगी जगह?

काफी लोगों के मन में सवाल होगा कि सुपर-8 में टीम इंडिया (Team India) के साथ अफ्रीका–वेस्टइंडीज–जिम्बाब्वे नजर आएंगी, इसका फैसला अभी से कैसे हो सकता है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में पहले और दूसरे स्थान का भी तो फर्क पड़ेगा। तो हम बता दें कि ग्रुप स्टेज में पहले या दूसरे स्थान पर रहने से सुपर-8 में फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि आईसीसी ने पहले से ही टीमों की सीडिंग तय कर दी थी। यानी टीम चाहे फर्स्ट रहे या सेकंड, उनकी सीडिंग नहीं बदलेगी।
आईसीसी ने सुपर-8 के लिए X और Y के रूप में दो ग्रुप निर्धारित किए हैं और इनमें टीमों को सीडिंग के आधार पर विभाजित किया है। X ग्रुप में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को रखा गया था। हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि उसे पहले जिम्बाब्वे से हार मिली और फिर कल श्रीलंका ने भी बुरी तरह हराया। ऐसे में उसकी सुपर-8 की संभावना जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच आज खेले जाने वाले मुकाबले पर टिकी हुई है अगर जिम्बाब्वे को जीत मिली तो फिर वो अगले राउंड में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया का खेल खत्म हो जाएगा। ऐसा होता है तो फिर भारत (Team India) के सुपर-8 ग्रुप में जिम्बाब्वे भी शामिल हो जाएगा और उसकी सीडिंग X2 रहेगी, जो ऑस्ट्रेलिया की है।
टी20 वर्ल्ड कप कप 2026 के लिए पूर्व निर्धारित सीडिंग
X1 – भारत, X2 – ऑस्ट्रेलिया (संभावित (जिम्बाब्वे), X3 – वेस्टइंडीज, X4 – दक्षिण अफ्रीका
Y1 – इंग्लैंड, Y2 – न्यूजीलैंड, Y3 – पाकिस्तान, Y4 – श्रीलंका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 में टीम इंडिया (Team India) का शेड्यूल हुआ तय
सुपर-8 में भारत (Team India) के सामने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज का खेलना तय है। वहीं, तीसरी टीम ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे में से कोई एक होगी। हालांकि, इनमें से कोई भी हो लेकिन शेड्यूल में बदलाव नहीं होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तय कार्यक्रम के अनुसार, सुपर-8 राउंड में X ग्रुप का पहला मुकाबला X1 और X4 के बीच होगा। यानी इसमें भारत और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर होगी। यह मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
वहीं, इसके बाद दूसरे मैच में X1 और X2 की टक्कर होगी। सीडिंग के हिसाब से भारत का संभावित विरोधी ऑस्ट्रेलिया होना चाहिए लेकिन अगर जिम्बाब्वे ने क्वालीफाई किया तो टीम इंडिया का सामना सिकंदर रजा की टीम से होगा। इनके बीच मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। सुपर-8 में टीम इंडिया अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज से खेलेगी, क्योंकि इसमें XI और X3 का सामना होना है। इन दो चैंपियन टीमों के बीच मैच 1 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा।
टीम इंडिया (Team India) का सुपर-8 का शेड्यूल
22 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (X1 vs X4), अहमदाबाद, शाम 7 बजे
26 फरवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे (X1 vs X2), चेन्नई, शाम 7 बजे
1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज (X1 vs X3), कोलकाता, शाम 7 बजे
FAQs
भारत के सुपर-8 ग्रुप में कौन सी दो टीमें पक्की हो चुकी हैं?
सुपर-8 राउंड से आगे जाने के लिए भारत को कम से कम कितनी जीत दर्ज करनी होंगी?
यह भी पढ़ें: ENG vs ITA: लास्ट ओवर थ्रिलर, इतिहास रचने से चूकी इटली, मैच जीत सुपर 8 में पहुंची इंग्लैंड