T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान मंगलवार (25 नवंबर) को कर दिया गया है। काफी समय से फैंस को शेड्यूल का इतंजार था लेकिन अब उससे पर्दा उठ गया है।
इस बार टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को खेला जाएगा। कुल 20 टीमों के बीच एक महीने तक जबरदस्त जंग देखने को मिलने वाली है।
T20 World Cup 2026 के लिए 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में किया गया विभाजित

अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें नजर आएंगी। इन टीमों में भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई शामिल है।
इन 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स जैसी टीमें होंगी, जो टूर्नामेंट की शुरुआत से ही रोमांचक मुकाबले कराएंगी। वहीं ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान जैसी संतुलित टीमें शामिल हैं, जो अपने अनुभव और फॉर्म के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी।
इसके बाद ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज़, इटली, बांग्लादेश और नेपाल को जगह मिली है, जहाँ पुराने चैंपियन और नई उभरती टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अंत में ग्रुप D भी बेहद प्रतिस्पर्धी है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, अफ़ग़ानिस्तान, यूएई और कनाडा जैसी टीमें आपस में भिड़ेंगी। चारों ग्रुप इतने संतुलित बनाए गए हैं कि हर मैच में कड़ी टक्कर और बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है।
Check out the groups for next year’s ICC T20 World Cup 🏆#T20WorldCup #IndianCricket pic.twitter.com/ilO3ELS1Js
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 25, 2025
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी T20 World Cup 2026 की शुरुआत
आईसीसी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला ग्रुप ए में शामिल पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में होने वाले मैच के साथ होगी। बता दें कि ग्रुप स्टेज में हर दिन 3 मुकाबले होने हैं। ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 8 चरण का आयोजन होगा। वहीं, फिर सेमीफाइनल और इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह पूरे टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो 8 वेन्यू (भारत और श्रीलंका) में होंगे।
सुपर 8 राउंड के मैच 21 फरवरी से 1 मार्च तक खेले जाएंगे। वहीं, पहला सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो में 4 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में होगा।
इन तारीखों में T20 World Cup 2026 के दौरान एक्शन में नजर आएगी भारतीय टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर भारत के मैचों की बात करें तो टीम इंडिया टूर्नामेंट की शुरुआत होने के पहले ही दिन यानी 7 फरवरी को एक्शन में नजर आएगी और उसका मुकाबला यूएई से मुंबई में होगा। इसके बाद, भारत को 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से टक्कर लेनी है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना तीसरा और सबसे बड़ा मैच 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो में खेलेगी। भारत को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में खेलना है।
भारत के ग्रुप मैचों की जानकारी तालिकानुसार:
| तारीख | प्रतिद्वंदी टीम | स्थान |
|---|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | यूएसए | मुंबई |
| 12 फरवरी 2026 | नामीबिया | दिल्ली |
| 15 फरवरी 2026 | पाकिस्तान | कोलंबो |
| 18 फरवरी 2026 | नीदरलैंड | अहमदाबाद |
Ready to defend the title on home soil 🇮🇳 🏆
Here are #TeamIndia‘s group stage fixtures for the ICC Men’s T20 World Cup 2026! 🗓️#T20WorldCup pic.twitter.com/MdL6Qa9mlg
— BCCI (@BCCI) November 25, 2025