ICC Men’s T20 World Cup 2026 Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की काफी रोमांचक शुरुआत हुई है। एक के बाद एक सभी मुकाबले काफी रोमांचक और थ्रिलिंग हो रहे हैं। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन भारत और पाकिस्तान भी हमें अपना-अपना मैच खेलते नजर आईं। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की और अंक तालिका को उलट-पलट कर रख दिया है। तो आइए एक बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ग्रुप ए की अपडेटेड अंक तालिका पर नजर डालते हैं।
इंडिया और पाकिस्तान दोनों ने जीता मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी को हुई और 7 फरवरी को भारत व पाकिस्तान दोनों क्रिकेट टीमों ने अपना-अपना मैच खेला। पाकिस्तान टीम ने अपना मैच नीदरलैंड के साथ खेला और उसे तीन गेंद रहते तीन विकेट से जीत लिया। वहीं इंडिया ने अपना पहला मैच USA के साथ खेला और उस मैच को 29 रनों से अपने नाम किया। दोनों ही टीमों ने मैच जीत 2 पॉइंट्स अर्जित कर लिए और अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। लेकिन इस समय इंडिया टॉप पर है।
अंक तालिका में टॉप पर है टीम इंडिया

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने USA को 29 रनों से हराया और एक भरपूर डोमिनेंस दिखाया, जिसके बलबूते भारतीय क्रिकेट टीम ने दो अंक अर्जित किया। उसका नेट जनरेट प्लस में 1.450 है। वहीं पाकिस्तानी टीम ने मैच तो जीता और दो अंक भी अर्जित किया। लेकिन उसे जीत दर्ज करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
टीम ने सिर्फ तीन गेंद रहते और तीन विकेट से मैच जीता, जिसके चलते इसका नेट रन रेट +0.240 ही है और यही कारण है कि भारत अंक तालिका में सबसे टॉप पर है और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने पहले ही ठान लिया था…’ फाइनल में 175 रन की ऐतिहासिक पारी पर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा
कुछ ऐसी है ग्रुप ए की अंक तालिका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के ग्रुप ए की अंक तालिका में इस समय टीम इंडिया नंबर वन पर वहीं पाकिस्तान टीम नंबर 2 पर है। नामीबिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है इस वजह से यह टीम अभी तीसरे पायदान पर है। नीदरलैंड्स की टीम एक मैच खेल एक हार के साथ चौथे स्थान पर। वहीं USA भी एक हार के साथ पांचवें पायदान पर है उस का नेट रन रेट -1.450 है।
बताते चलें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना अगला मैच 12 तारीख को नामीबिया के साथ खेलना है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम और अमेरिका क्रिकेट टीम अपना अगला मैच 10 तारीख को एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आएँगी। नामीबिया और नीदरलैंड्स की बात करें तो ये दोनों टीमें भी एक दूसरे के साथ खेलते नजर आएँगी। यह मैच भी 10 फरवरी को खेला जाएगा।