Highest Viewership Match On JioHotsar In T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का रोमांच अपने चरम पर है और भारत (India) ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक जबरदस्त मैच में 5 विकेट से हराया। इस जीत से भारत अगले राउंड में पहुंच गया और वेस्टइंडीज बाहर हो गया।
इस मैच ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है, जो व्यूअरशिप का है। अभी तक भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मैच JioHotstar पर सबसे ज्यादा देखा गया था लेकिन अब यह दूसरे स्थान पर खिसक गया है।
JioHotstar पर व्यूअरशिप के मामले में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

किसी भी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का मैच जब भी होता है, व्यूअरशिप के रिकॉर्ड टूट जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ था और JioHotstar पर 470 मिलियन व्यूज आए, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किसी भी मैच के लिए सर्वाधिक थे। इतने सारे व्यूज सिर्फ एक ग्रुप मैच के लिए काफी ज्यादा होते हैं, क्योंकि सेमीफाइनल या फाइनल में भी कई बार इतने व्यूज नहीं होते, जिनमें टीम इंडिया शामिल नहीं होती। हालांकि, अब भारत और पाकिस्तान का मैच भी व्यूअरशिप के मामले में पिछड़ गया है और टॉप पर भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच खेले गए सुपर-8 मुकाबले ने अपनी जगह बना ली है।
1 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 के मुकाबले को काफी भारी मात्रा में लोगों ने देखा और JioHotstar पर इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा व्यूअरशिप वाला मैच बन गया। इस मुकाबले की व्यूअरशिप 510 मिलियन रही। इस मैच की अहमियत सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से काफी ज्यादा थी और फिर भारत ने जिस अंदाज में जीत दर्ज की, उसने दर्शकों को बड़ी मात्रा में जरूर रिझाया होगा।
JioHotstar पर व्यूअरशिप के मामले में भारतीय मुकाबलों ने मारी बाजी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के JioHotstar पर अभी तक सबसे ज्यादा व्यूअरशिप वाले तीन मैचों पर नजर डाली जाए तो ये तीनों ही टीम इंडिया के हैं। पहले स्थान पर भारत और वेस्टइंडीज वाला मुकाबला है। वहीं, दूसरे स्थान पर भारत और पाकिस्तान मैच है। जबकि तीसरे स्थान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया मुकाबला है, जिसकी व्यूअरशिप 370 मिलियन है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 मुकाबला का कैसा रहा हाल?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया मुकाबला उम्मीद के मुताबिक काफी जबरदस्त रहा। मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन अपने बल्लेबाजों के सामूहिक प्रयास से वेस्टइंडीज टीम ने 20 ओवर में 195/4 का स्कोर खड़ा कर दिया।
इसके बाद, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट खो दिए। लेकिन संजू सैमसन का अलग ही अवतार देखने को मिला और उन्होंने 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 19.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। संजू ने चौके के साथ मैच खत्म किया और शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।
FAQs
IND vs PAK मुकाबले को JioHotstar पर किस मैच ने व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया?
वेस्टइंडीज को सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने कितने विकेट से हराया?
यह भी पढ़ें: अब सड़क पर भीख मांगते नजर आएगी पाकिस्तान टीम, इस करतूत के लिए चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये