Ishan Kishan’s two relatives death: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम करने में कामयाबी पाई। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में ढेर हो गई और 159 रन ही बना पाई।
फाइनल जीतने के बाद, टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए, इसमें ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम भी शामिल है। हालांकि, खुशियों के बीच ईशान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, क्योंकि उनके करीबी का निधन कार एक्सीडेंट में हो गया।
टी20 वर्ल्ड कप के बीच ईशान किशन (Ishan Kishan) के करीबी की एक्सीडेंट में हुई मौत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जैसे ही भारतीय टीम चैंपियन बनी, खिलाड़ियों का संघर्ष और उनकी कहानी मीडिया साइट्स ने बतानी शुरू कर दीं। ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी खबर में खुलासा किया कि फाइनल से एक दिन पहले यानी 7 मार्च को कार एक्सीडेंट में ईशान किशन (Ishan Kishan) की चचेरी बहन और बहनोई की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब ईशान के पिता अहमदाबाद के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ने पटना एयरपोर्ट जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ईशान की चचेरी बहन और उनके पति एक शादी को अटेंड कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें इन दोनों की मौत हो गई लेकिन इनके दोनों बच्चे बच गया। इसमें से एक की उम्र तीन साल और दूसरे की सिर्फ छह महीने है।
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चचेरी बहन को टी20 वर्ल्ड कप जीत की समर्पित
अहमदाबाद में फाइनल मैच के बाद, ईशान किशन (Ishan Kishan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर बताया कि फाइनल से एक दिन पहले उनकी चचेरी बहन की मौत की खबर मिली और वो जाना चाहते थे। हालांकि, फिर हार्दिक पांड्या ने उनका हौसला बढ़ाया और टीम हित की याद दिलाते हुए फाइनल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। ईशान ने रिपोर्टर्स से कहा,
“सच कहूं तो, मैच से पहले कल मेरी चचेरी बहन का कार दुर्घटना में निधन हो गया। मैंने उसके लिए अच्छा खेला। मैंने हार्दिक भाई से बात की, उन्होंने कहा कि टीम को प्राथमिकता दो। मैं यह जीत उसे समर्पित करता हूं और आज महिला दिवस है, इसलिए यह और भी खास है।”
न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) का बल्लेबाजी और फील्डिंग में जबरदस्त प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। ईशान ने पहले बल्लेबाजी में कमाल किया और 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 54 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। ईशान ने रनों की गति को कम नहीं होने दिया और यही कारण रहा कि बीच के ओवरों में भारत का रन रेट काफी ज्यादा रहा।
इसके बाद, ईशान किशन ने फील्डिंग करते हुए भी अपना पूरा योगदान दिया। उन्होंने तीन कैच लपके, जिसमें पहले दो कैच काफी शानदार रहे। इस तरह ईशान ने मन में चचेरी बहन की मौत का दुख होने के बावजूद अपने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आने दी और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
FAQs
ईशान किशन के किन करीबी की एक्सीडेंट में मौत हो गई?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने कितने रन बनाए?
यह भी पढ़ें: हार्दिक-माहिका के बाद ईशान-अदिति ने सबके सामने किया एक-दूसरे को किस, वायरल हुआ वीडियो