Posted inICC T20 World Cup

अगले 2 साल के लिए भारत के टी20 कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, अब ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

अगले 2 साल के लिए India के टी20 कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, अब ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान

India’s T20 captain and vice-captain for next two year: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपना परचम लहराया और खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया जा रहा था और कुछ वैसा ही हुआ। फाइनल मुकाबले में भारत ने अपने दमदार प्रदर्शन से विरोधी न्यूजीलैंड को कोई भी मौका नहीं दिया और 96 रनों से जीत हासिल की।

इस तरह भारत (India) तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के मामले में पहली टीम बन गई। अब अगले दो साल काफी अहम होने वाले हैं, क्योंकि 2028 में LA ओलंपिक और फिर टी20 वर्ल्ड कप का 11वां संस्करण भी होना है। ऐसे में मौजूदा भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इधर-उधर हो सकते हैं लेकिन कप्तान व उपकप्तान के नाम तय हो गए हैं।

इस खिलाड़ी ने अगले दो साल तक भारत (India) के टी20 कप्तान के रूप में अपनी पोजीशन की मजबूत

अगले 2 साल के लिए भारत के टी20 कप्तान-उपकप्तान के नाम आए सामने, अब ये 2 खिलाड़ियों के पास कमान 1

भारत (India) ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता। टूर्नामेंट से पहले दावा किया जा रहा था कि अगर टीम इंडिया खिताब जीतने में असफल रहती है तो सूर्या की कप्तानी जा सकती है। हालांकि, अब उन्होंने खिताब जीत लिया है। वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने जरूरत पड़ने पर अच्छा किया। अहमदाबाद में फाइनल के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने बताया कि अब अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक गोल्ड और फिर टी20 वर्ल्ड कप है।

इस तरह उन्होंने हिंट दे दिया कि अभी उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है और उनकी कप्तानी भी सुरक्षित लग रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा था कि टूर्नामेंट के बाद, शुभमन गिल को भारत (India) का टी20 कप्तान भी बनाया जा सकता है लेकिन अब ऐसा लगता है कि सूर्यकुमार पर ही भरोसा बरकरार रखा जाएगा। पीसी में हेड कोच गौतम गंभीर भी सूर्या के साथ थे और उन्होंने भी बदलाव का कोई हिंट नहीं दिया। इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अब अगले दो साल तक टी20 में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार के हाथों में ही रहने वाली है।

सूर्यकुमार यादव कप्तान, ये खिलाड़ी अगले दो साल के लिए टी20 में भारत (India) का उपकप्तान

अगले दो साल के लिए भारत (India) के टी20 कप्तान के रूप में जहां सूर्यकुमार यादव का नाम तय लग रहा है। वहीं, उनके डिप्टी यानी उपकप्तान के रूप में अक्षर पटेल की दावेदारी मजबूत लग रही है। अक्षर को ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया था। उन्हें ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई थी लेकिन फिर अक्षर ने जोरदार वापसी की। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अक्षर ने कई बार मैच विनिंग परफॉरमेंस दिए हैं लेकिन उन्होंने फील्डिंग में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस तरह अक्षर पटेल ने तीनों ही विभाग में अच्छा काम किया। रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद, अक्षर की अहमियत काफी बढ़ गई है और उनके पास सबसे छोटे फॉर्मेट का काफी अनुभव भी है। इसके अलावा, अक्षर आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। इसी वजह से उनके लीडरशिप के अनुभव और अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, अगले दो साल तक उपकप्तान के रूप में बरकार रखे जाने की उम्मीद है।

FAQs

अगले दो साल के लिए भारत के टी20 कप्तान और उपकप्तान कौन नजर आ सकता है?
सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल
2028 में भारत की दो सबसे बड़ी चुनौती क्या हैं?
LA ओलंपिक 2028 और टी20 वर्ल्ड कप

यह भी पढ़ें: हम उसे हासिल करना चाहते हैं…’ कोच Gautam Gambhir ने खोला टीम इंडिया के भविष्य का रोडमैप

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!