Posted inICC T20 World Cup

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बयान जारी करते हुए कहा, ‘IND vs PAK मैच के बिके सभी टिकट….’

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बयान जारी करते हुए कहा, 'IND vs PAK मैच के बिके सभी टिकट....'

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला सबसे बड़ा माना जा रहा था लेकिन अब इसके ऊपर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। इसकी अहम वजह यह है कि पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाए जाने के विरोधी में भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया है। इस पर अभी तक पीसीबी ने भी अपना कोई फैसला नहीं लिया है।

इसी वजह से माना जा रहा है कि शायद सरकार के आगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी कुछ नहीं करेगा और टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को IND vs PAK मैच देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इन सब के बीच श्रीलंका क्रिकेट ने एक अहम खबर शेयर की है, जो दोनों टीमों के बीच मुकाबले के टिकटों से जुड़ी हुई है।

IND vs PAK मैच के टिकटों की बिक्री पर श्रीलंकाई क्रिकेट की तरफ से आया बड़ा बयान

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, बयान जारी करते हुए कहा, 'IND vs PAK मैच के बिके सभी टिकट....'

एकतरफ जहां पाकिस्तान के बॉयकॉट करने के कारण IND vs PAK मुकाबले को लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है, दूसरी तरफ श्रीलंकाई क्रिकेट ने जानकारी दी कि कोलंबो में खेले जाने वाले इस मैच के टिकटों की बिक्री फाइनल हो चुकी है और इनकी काफी जबरदस्त डिमांड भी रही।

दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को पत्र लिखकर 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 के बहुचर्चित मैच के बहिष्कार के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है और चेतावनी दी है कि इस तरह के कदम से सभी हितधारकों को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

श्रीलंका क्रिकेट ने PCB को IND vs PAK मैच बॉयकॉट के संबंध में लिखा पत्र

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के साथ श्रीलंका भी टूर्नामेंट का मेजबान है। इसी वजह से काफी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। टीम इंडिया अपने सारे मैच भारत में खेलेगी लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उसे श्रीलंका में खेलना है। ऐसे में यह मैच श्रीलंका के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसी वजह से उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा है। श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान को लिखे पत्र में कहा,

“देश टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए उत्सुक है और पुष्टि की है कि श्रीलंका में होने वाले मैचों के लिए सभी वाणिज्यिक, परिचालन, लॉजिस्टिकल और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी हैं, जिसमें मेहमान की व्यवस्था और टिकटों की बिक्री शामिल है। श्रीलंका में होने वाले मैचों के टिकट – विशेष रूप से भारत बनाम पाकिस्तान के बहुचर्चित मैच के टिकट – पहले ही बिक चुके हैं और इनकी भारी मांग देखी गई है, जो भारी व्यावसायिक उम्मीदों को उजागर करता है।”

श्रीलंका क्रिकेट ने यह भी चेतावनी दी कि इतने महत्वपूर्ण मैच में भाग न लेने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिनमें भारी वित्तीय नुकसान, पर्यटन राजस्व में कमी और व्यापक आर्थिक प्रभाव शामिल हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट, श्रीलंका सरकार के साथ मिलकर, इस बात से अवगत है कि बहिष्कार के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं, जो न केवल श्रीलंका क्रिकेट बल्कि कई अन्य हितधारकों को भी प्रभावित करेंगे।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK मुकाबला कब खेला जाना है?
15 फरवरी
श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान IND vs PAK मुकाबला कहां खेला जाना है?
कोलंबो

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद गरीबी में जिंदगी जी रहीं नताशा स्टेनकोविक, सड़कों पर ऑटो से कर रही सफर, VIDEO वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!