Posted inICC T20 World Cup

IND vs PAK पर सस्पेंस खत्म! पाकिस्तान सरकार ने किया फाइनल ऐलान, बताया मैच होगा या नहीं

IND vs PAK पर सस्पेंस खत्म! पाकिस्तान सरकार ने किया फाइनल ऐलान, बताया मैच होगा या नहीं

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में खेले जाने वाले मुकाबले पर काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था, क्योंकि पाकिस्तान सरकार की तरफ से मैच को बॉयकॉट करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से ही मुकाबले पर संशय की स्थिति बन गई थी और लग रहा था कि शायद इस बार दोनों टीमों के बीच टक्कर नहीं होगी।

हालांकि, अब एक गुड न्यूज सामने आई है और पूरी तरह से साफ़ हो गया है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं।

IND vs PAK मुकाबले को लेकर पाकिस्तान की सरकार ने सुनाया अपना फैसला

IND vs PAK पर सस्पेंस खत्म! पाकिस्तान सरकार ने किया फाइनल ऐलान, बताया मैच होगा या नहीं

जब पाकिस्तान सरकार की तरफ से IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान किया गया था, तो ब्रॉडकास्टर्स समेत अन्य देशों के बोर्ड ने भी चिंता जाहिर की, क्योंकि इस मुकाबले के रेवेन्यू से उनको भी फायदा होता है। ऐसे में आईसीसी भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ लगातार संपर्क में था और फिर हाल ही में दो अधिकारियों ने लाहौर जाकर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से बात भी की। इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे।

इन सब प्रयासों का फायदा हुआ और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी सरकार से टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैदान पर उतरने की इजाजत मिल गई। पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी कर पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी और उसमें यह भी मेंशन किया कि IND vs PAK मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा।

अपने बयान में पाकिस्तान सरकार ने कही ये बात

पाकिस्तान सरकार ने जारी बयान में कहा,

“बहुपक्षीय वार्ताओं में प्राप्त परिणामों तथा मित्र देशों के अनुरोध के दृष्टिगत, पाकिस्तान सरकार द्वारा यह निर्देश दिया जाता है कि पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अपने निर्धारित मुकाबले के लिए 15 फरवरी, 2026 को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में मैदान में उतरे। इसके अलावा, यह निर्णय क्रिकेट की भावना की रक्षा करने और सभी भाग लेने वाले देशों में इस वैश्विक खेल की निरंतरता को समर्थन देने के उद्देश्य से लिया गया है।”

ICC द्वारा मांगों के ठुकराए जाने के बावजूद झुका PCB

9 जनवरी को पूरा दिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हरकत में रहा। ख़बरें आई कि पीसीबी ने आईसीसी के सामने कुछ अहम मांगे भी रखीं, जिसमें भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज की फिर से शुरुआत, भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बीच त्रिकोणीय सीरीज और हैंडशेक शामिल था। हालांकि, आईसीसी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इसमें वो कुछ नहीं कर सकते और यह उनका डोमेन नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की लगभग सभी मांगों को आईसीसी ने ठुकरा दिया, इसके बावजूद उसने IND vs PAK मैच खेलने के लिए रजामंदी दे दी।

इसके पीछे कई बड़ी वजह हैं लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि उसने अपना फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के कारण बदला है, जिन्होंने उनसे अनुरोध किया था। खैर सच्चाई जो भी हो लेकिन फैंस को अब टी20 वर्ल्ड कप में IND vs PAK मैच का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा।

FAQs

IND vs PAK मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में कब होना है?
15 फरवरी
IND vs PAK मुकाबला कहां खेला जाना है?
श्रीलंका

यह भी पढ़ें: सुदीप घरामी से भी ज्यादा बदनसीब है ये खिलाड़ी 299 नहीं 499 रन पर हुआ आउट, फैंस ने पकड़ा माथा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!