Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होगी और इस टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी और ट्रॉफी भी जीतेगी। हालांकि टीम इंडिया ट्रॉफी जीतेगी या नहीं ये तो बाद में पता चलेगा।
लेकिन अभी यह जरूर पता चल चुका है कि यह वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी का आखिरी हो सकता है, क्योंकि उसके बाद उसे शायद आगे मौके नहीं मिलेंगे। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो अब टीम से बाहर हो सकता है।
ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय टी20 टीम (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव ही हैं। वैसे तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम जीत भी रही है। लेकिन यह टी20 वर्ल्ड कप उनका लास्ट वर्ल्ड कप हो सकता है और वह हमें आगे भारतीय टीम के लिए कोई भी बड़ा टूर्नामेंट खेलते नजर नहीं आ सकेंगे।
इस वजह से नहीं मिल पाएगा मौका
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की मौजूदा उम्र करीब साढ़े 35 साल है और 2028 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी उम्र 37-38 हो जाएगी। ऐसे में उस समय तक उनका खेलते रह पाना काफी मुश्किल है। यही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स है कि बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति के तुरंत बाद एक युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंप देगी।
ऐसे में सूर्या के टीम से बाहर होने के आसार और बढ़ जाएंगे। मगर इससे पहले उनकी कोशिश रहेगी कि वह भारतीय क्रिकेट टीम से हमेशा के लिए बाहर होने से पहले टीम इंडिया को एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट जीता सकें।
ट्रॉफी डिफेंड करने की रहेगी कोशिश
इंडियन टी20 टीम (Team India) टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था और उम्मीद है कि इंडिया एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेगी और ट्रॉफी जीतेगी।
ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान
सूर्यकुमार यादव के बाद जो खिलाड़ी भारतीय टी20 टीम (Team India) का कप्तान बन सकता है वो कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल हैं। जी हां गिल वैसे तो अभी भारतीय टी20 टीम से आउट ऑफ फ्रॉम होने की वजह से बाहर हो गए हैं।
लेकिन आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए वह एक बार फिर इंडियन टी20 टीम में कमबैक कर सकते हैं और कमाल करने के साथ ही कप्तान बन सकते हैं। वैसे भी वह इस समय इंडियन टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और बीसीसीआई एक खिलाड़ी को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनने के बारे में विचार करेगी।