Harshit Rana: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत तो काफी शानदार हुई है। लेकिन लग रहा है इसका अंत काफी खराब होने वाला है, क्योंकि एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले भारत के स्टार पेसर हर्षित राणा इंजर्ड होकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए और अब उनके बाद कप्तान भी इंजरी के कारण टूर्नामेंट से रुल्ड आउट हो गए हैं, जिससे टीम की प्लानिंग पूरी तरह से बिगड़ गई है।
टूर्नामेंट से बाहर हुए कप्तान

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) बाहर हो गए हैं, जिस तरह घुटने में चोट के चलते हर्षित राणा (Harshit Rana) टूर्नामेंट से रुल्ड आउट हुए उसी तरह स्टर्लिंग भी घुटने में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनका बाहर जाना आयरिश क्रिकेट टीम के लिए काफी बड़ा झटका है, क्योंकि वह इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और खुद कप्तान भी थे।
Ireland will be without captain Paul Stirling, who sustained knee ligament damage while fielding during their match against Australia, for the rest of the T20 World Cup pic.twitter.com/eKiM0FkouA
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 13, 2026
20 साल के खिलाड़ी को मिला है मौका
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बाकि बचे मुकाबले के लिए पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के जगह अपने स्क्वाड में 20 साल के सैम टॉपिंग को मौका दिया है, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है और क्रिकेट की दुनिया में अभी अपना नाम बनाने के सपने देख रहे हैं। बताते चलें कि पॉल स्टर्लिंग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इंजरी का सामना करना पड़ा था और उस मुकाबले में आयरलैंड को 67 रनों से हार मिली थी।
यह भी पढ़ें: रिंकू-संजू बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए सामने आई भारत की प्लेइंग 11
ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी
35 वर्षीय पॉल स्टर्लिंग के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब आयरलैंड क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाकी बचे मैचों में लोर्कन टकर लीड करते नजर आ सकते हैं। 29 साल के लोर्कन टकर से उम्मीदें रहेंगे कि वह टीम को आगे आने वाले मैचों में जीत दिलाएं और यह टीम टूर्नामेंट में इतिहास रचे। मालूम हो कि टकर ने अब तक इस टीम को केवल एक ही मुकाबले में लीड किया है और उस दौरान टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के अगले मुकाबले की तो यह मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा। 14 फरवरी को आयरलैंड क्रिकेट टीम ओमान से भिड़ते नजर आएगी। आयरलैंड-ओमान का यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, श्रीलंका में खेला जाएगा और जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जाने के लिए अपनी थोड़ी बहुत उम्मीद जिंदा रखेगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आयरलैंड की टीम
लोर्कन टकर (कप्तान), मार्क एडेयर, रॉस एडेयर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, सैम टॉपिंग, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब आयरलैंड टीम की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप का हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, पलट डाला पॉइंट्स टेबल