Posted inICC T20 World Cup

T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर

T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण का आज तीसरा दिन ही है और कई टीमों ने अभी तक अपना पहला मैच नहीं खेला है। इससे पहले ही एक टीम के कप्तान के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। जी हां, टूर्नामेंट में पहली बार शामिल होने वाली इटली अपना पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ खेल रही है लेकिन इस दौरान कप्तान वेन मैडसेन बुरी तरह इंजरी का शिकार हो गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 की शुरुआत से पहले जो बर्न्स की जगह कप्तानी संभालने वाले वेन मैडसेन को स्कॉटलैंड की पारी की शुरुआत में ही फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी और वो अब मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर हुई तो फिर टूर्नामेंट के शेष मैचों में इटली के लिए उनका खेल पाना मुश्किल ही होगा।

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में इटली के पहले ही मुकाबले में चोटिल हुए कप्तान वेन मैडसेन

T20 World Cup 2026 की अब तक की सबसे बुरी न्यूज आई सामने, कप्तान को लगी कंधे में चोट, हो सकते बाहर

42 साल के वेन मैडसेन जब टॉस के लिए मैदान में उतरे तो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कप्तानी करने वाले दूसरे सबसे बूढ़े खिलाड़ी बन गए। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही इटली के कप्तान को बुरी तरह चोट लग गई और वो दर्द से कराहते नजर आए। यह मामला स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर का है। इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से ने मिड-ऑन के फील्डर की वाइड तरफ से शानदार शॉट खेला लेकिन वहां पर तैनात मैडसेन ने डाइव मारकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान वो अपने बाएं कंधे के बल जोर से गिर पड़े।

गिरने के बाद, वेन मैडसेन बेहद दर्द में नजर आए और तुरंत मैदान पर फिजियो को आना पड़ा। टीम के फिजियो ने इंजरी की गंभीरता को समझा और फिर मैडसेन को लेकर मैदान से बाहर चले गए।

स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए मैडसेन

जिस हिसाब से वेन मैडसेन दर्द में नजर आ रहे थे, उसको देखते हुए ऐसा लग नहीं रहा था कि वो मुकाबले में हिस्सा ले पाएंगे और कुछ देर बाद कमेंटेटर इयान बिशप ने अपडेट देते हुए बताया कि मैडसेन स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में इटली को अपने पहले ही मैच में कप्तान के बिना खेलना पड़ रहा है। मैडसेन के बाहर हो जाने के बाद इटली की कप्तानी हैरी मनेंटी कर रहे हैं।

अगर वेन मैडसेन जल्दी फिट नहीं हुए तो फिर इस बात की पूरी संभावना है कि वो टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में अब शायद दोबारा नजर ना आएं। कंधे का डिस्लोकेट होना काफी गंभीर माना जाता है और अब स्कैन के बाद ही पता चल पाएगा कि उनकी इंजरी कितनी गंभीर है।

इटली की गेंदबाजी की स्कॉटलैंड ने उड़ाई धज्जियां

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 के सातवें मैच में इटली और स्कॉटलैंड का सामना कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है। दोनों ही टीमें इस मैच के माध्यम से अपने अभियान का आगाज कर रही हैं। हालांकि, कप्तान के बिना इटली की गेंदबाजी करते हुए हालत खराब हो गई और मौजूदा संस्करण में स्कॉटलैंड 200 का स्कोर हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 207/4 का स्कोर खड़ा कर दिया। अब 208 के टारगेट को हासिल करने के लिए इटली को बल्लेबाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन करना होगा।

FAQs

इटली के कप्तान वेन मैडसेन को स्कॉटलैंड की पारी के किस ओवर में चोट लगी?
चौथे ओवर
वेन मैडसेन की उम्र क्या है?
42 साल

यह भी पढ़ें: W,W,W,W,W….आकिब नबी ने फिर मचाया रणजी में कोहराम, चटका डाले 7 विकेट, बल्लेबाजों की तोड़ी हड्डी-पसलियां

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!