Posted inICC T20 World Cup

अब नहीं होगा कोई फेरबदल! कोच गंभीर ने ढूंढ ली बचे टूर्नामेंट के लिए Team India की परफेक्ट प्लेइंग XI

अब नहीं होगा कोई फेरबदल! कोच गंभीर ने ढूंढ ली बचे टूर्नामेंट के लिए Team India की परफेक्ट प्लेइंग XI

Team India Perfect Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने ग्रुप स्टेज में अभी तक दो मैच खेले हैं और तीसरा मैच आज पाकिस्तान से है। हालांकि, पहले दो मुकाबलों में भारत अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 नहीं उतार पाया। यूएसए के खिलाफ मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं थे। वहीं, नामीबिया के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा खराब तबियत के कारण नहीं खेले थे।

हालांकि, अब पाकिस्तान के खिलाफ भारत (Team India) की बेस्ट प्लेइंग 11 नजर आ सकती है। बुमराह ने नामीबिया के खिलाफ ही वापसी कर ली थी, जबकि अभिषेक भी हमें हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, कोलंबो की पिच को देखते हुए एक-आध बदलाव जरूर हो सकते हैं लेकिन इस मुकाबले के बाद, टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ ग्यारह के साथ ही नजर आ सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में फेरबदल की उम्मीद कम

अब नहीं होगा कोई फेरबदल! कोच गंभीर ने ढूंढ ली बचे टूर्नामेंट के लिए Team India की परफेक्ट प्लेइंग XI

भारत बड़े टूर्नामेंट में ज्यादा बदलाव नहीं करता है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अभी तक ऐसा ही देखने को मिला है। खिलाड़ियों के उपलब्ध न होने के कारण जरूर उसे अपने दोनों ग्रुप मैचों में अलग-अलग खिलाड़ी खिलाने पड़े। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ भारत (Team India) बेस्ट कॉम्बिनेशन खिलाने को देखेगा और इसी वजह से बेस्ट प्लेइंग 11 से समझौता भी हो सकता है।

कोलंबो की पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती है। इसी वजह से भारत अपने स्पिन विभाग में विकल्पों को बढ़ा सकता है और कुलदीप यादव या वाशिंगटन सुंदर में किसी एक या फिर दोनों की एंट्री हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप को अर्शदीप के स्थान पर खिलाया जा सकता है। वहीं, सुंदर को रिंकू की जगह मौका दिया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद भारत फिर से अपनी बेस्ट प्लेइंग की तरफ रुख मोड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि शेष मैचों के लिए हेड कोच गौतम गंभीर किस अंतिम ग्यारह के साथ उतर सकते हैं।

इन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया (Team India) शेष टी20 वर्ल्ड कप खेल सकती है

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद, भारत (Team India) को अपना आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड से 18 फरवरी को खेलना है और फिर सुपर-8 के मुकाबले चालू हो जाएंगे। ऐसे में टीम इंडिया के पास ज्यादा बदलाव के मौके नहीं रहेंगे और वो नीदरलैंड के खिलाफ मैच में ही अपनी बेस्ट 11 उतार सकती है, जिसमें अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी के साथ तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं।

वहीं, फिर दो पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या व शिवम दुबे के साथ रिंकू और स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को मौका मिलने की उम्मीद है। इसके बाद, गेंदबाजी विभाग में मुख्य स्पिनर की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती बरकरार रख सकते हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी नजर आ सकती है।

ऐसे में इन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर शेष टी20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इंजरी या फिर खराब फॉर्म के कारण कुछ कड़े फैसले लेने पड़े तो बदलाव भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल भारत का प्रयास यही होगा कि अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेले, ताकि अपना बेस्ट परफॉरमेंस दे सके और दूसरी टीमों के मन में डर भी पैदा क्या जा सके।

FAQs

पाकिस्तान के बाद, टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी कम से कम कितने मैच खेलने हैं?
4
भारत का आखिरी ग्रुप मैच किस टीम के खिलाफ है?
नीदरलैंड

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा बनाम ईशान किशन: बतौर बल्लेबाज दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा बेस्ट

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!