Posted inICC T20 World Cup

टीम इंडिया के साथ सुपर-8 में टकराएंगी ये 3 दमदार टीमें, ICC ने कर दिया बड़ा खुलासा

Team India के साथ सुपर-8 में टकराएंगी ये 3 दमदार टीमें, ICC ने कर दिया बड़ा खुलासा

Team India Super-8 Opponents: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और काफी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। अभी तक बड़ी टीमों को सहायक देशों ने काफी परेशान किया है। हालांकि, फैंस को उलटफेर नहीं देखने को मिला है। वहीं, बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ दो सुपर ओवर वाले मुकाबले में हारने से अफगानिस्तान की आगे की राह मुश्किल हो गई है।

फिलहाल टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 20 टीमें पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित हैं। इस राउंड के बाद सुपर-8 चरण शुरू होगा, जिसमें हर ग्रुप की टॉप 2 टीमों को जगह मिलेगी। कुल 8 टीमों को दो चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। अगले राउंड में भारत (Team India) के साथ कौन सी टीमें होंगी, इसका फैसला आईसीसी ने पहले ही कर दिया है।

सुपर-8 में टीम इंडिया (Team India) की इन 3 टीमों से हो सकती है टक्कर

Team India के साथ सुपर-8 में टकराएंगी ये 3 दमदार टीमें, ICC ने कर दिया बड़ा खुलासा

इस बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में हो रहा है। ऐसे में कुछ टीमें अपने मैच भारत में खेल रही हैं, जबकि कुछ टीमें श्रीलंका में मुकाबले खेल रही हैं। इसी वजह से ICC ने शेड्यूल और वेन्यू संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए पहले से ही सुपर-8 के लिए टीमों की सीडिंग तय कर दी थी और उसी के आधार पर टीमों को बांटा है।

सुपर-8 में आठ टीमों को X और Y ग्रुप में बांटा जाएगा। अगर कोई टीम निर्धारित सीडिंग के अनुसार अगले चरण में नहीं जा पाती है तो फिर उस ग्रुप की दूसरी टीम उसे रिप्लेस करेगी। हालांकि, इससे सीडिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उदाहरण के लिए अगर ग्रुप ए से भारत (Team India) के साथ पाकिस्तान टॉप 2 में नहीं रहता है तो फिर उसकी जगह जो दूसरी टीम होगी, वो सुपर-8 में पहुंच जाएगी लेकिन उसका सीडिंग कोड वही रहेगा, जो पाकिस्तान का था।

ऐसे में पहले से तय सीडिंग के अनुसार सुपर-8 ग्रुप के X ग्रुप में भारत (Team India) के साथ ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है। अगर सम्बंधित टीमें ग्रुप स्टेज में अपने ग्रुप में टॉप 2 में नहीं फिनिश करती हैं तो फिर उनकी जगह ग्रुप में शामिल दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा इसका उदाहरण हमने ऊपर दिया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीमों के ग्रुप और सुपर-8 ग्रुप और सीडिंग की जानकारी

ग्रुप स्टेज 

ग्रुप A: भारत (X1), पाकिस्तान (Y3), नामीबिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया (X2), श्रीलंका (Y4), आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे
ग्रुप C: इंग्लैंड (Y1), वेस्टइंडीज (X3) इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड,
ग्रुप D: न्यूजीलैंड (Y2), दक्षिण अफ्रीका (X4), अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

सुपर-8 

ग्रुप-1 सीड (X): भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप-2 सीड (Y): इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका

सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया (Team India) को लगाना होगा अपना पूरा जोर

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए काफी जोरदार प्रदर्शन करना होगा। सुपर-8 से प्रत्येक ग्रुप से टॉप 2 टीमों को अंतिम 4 में जगह मिलेगी। ऐसे में भारत का सुपर-8 ग्रुप काफी मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि उसमें ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, वेस्टइंडीज भी लगातार दो जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन भी दमदार रहा है और उसने भी दो मैचों में दो जीत दर्ज की हैं।

इसी वजह से ये चारों ही टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं और कोई भी किसी को को हराने की क्षमता रखता है। इसी वजह से टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए सुपर-8 में जबरदस्त खेल दिखाना होगा।

FAQs

सुपर-8 में टीम इंडिया ICC के प्री-सीडिंग के अनुसार किस ग्रुप में है?
X ग्रुप
टीम इंडिया के साथ सुपर-8 के X ग्रुप में अन्य कौन सी तीन टीमें नजर आ सकती हैं?
ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका

यह भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से चटाई धूल, MI का खिलाड़ी बना जीत का हीरो, सुपर-8 के लिए अंग्रेज टीम की दावेदारी हुई कमजोर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!