India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत का दूसरा मैच जिम्बाब्वे से होना है। यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने की रेस में बने रहने के लिहाज से भारत का जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। हार से उसकी आगे जाने की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।
ऐसे में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ भारत को अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 उतारनी होगी। इसी वजह से हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग 11 से कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी रख सकते हैं। हम आपको चार ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन 4 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ गौतम गंभीर प्लेइंग 11 से रख सकते हैं बाहर
1. तिलक वर्मा

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। तिलक की भूमिका जरूरत के समय पारी संभालने और जब रनों की गति बढ़ाना हो तो आक्रामक बल्लेबाजी की थी लेकिन अभी तक उन्होंने निराश ही किया है। ज्यादातर मुकाबलों में तिलक ने धीमी बल्लेबाजी की, जिससे उनके अप्रोच पर सवाल खड़े हुए और कप्तान सूर्यकुमार यादव को खुद उनका बचाव करना पड़ा। तिलक ने अभी तक 5 पारियों में 21.40 की औसत से 107 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 118.88 का रहा है। लगातार मौकों पर खरे न उतरने के कारण तिलक को गौतम गंभीर ड्रॉप कर उनकी जगह संजू सैमसन को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ नंबर 3 पर मौका दे सकते हैं।
2. वाशिंगटन सुंदर
इस लिस्ट में दूसरा नाम गौतम गंभीर के पसंदीदा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का है। सुंदर का पत्ता जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ कटना तय लग रहा है, क्योंकि अभी तक खेले गए दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन साधारण ही रहा है। नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों में सुंदर गेंद से क भी विकेट नहीं ले पाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका मिलने पर फिसड्डी साबित हुए। इसी वजह से अब उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है, जिन्हें बाहर किए जाने को लेकर पहले ही कई पूर्व क्रिकेटर और फैंस नाराजगी जता चुके हैं।
3. अर्शदीप सिंह
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ होने वाले सुपर-8 मुकाबले में गौतम गंभीर बेंच पर ही रख सकते हैं। इसकी वजह अर्शदीप का खराब प्रदर्शन नहीं, बल्कि चेन्नई की स्पिनर्स के लिए मददगार परिस्थितियां हैं। चेपॉक स्टेडियम का विकेट धीमा रहता है और इसी वजह से स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो जाती है। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है, जो पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में भी कंडीशंस की वजह से अर्शदीप के स्थान पर खेले थे।
4. मोहम्मद सिराज
भारत के स्क्वाड में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल मोहम्मद सिराज को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी बाहर बैठना पड़ सकता है। सिराज को हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया था और उन्होंने यूएसए के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा लिया था, क्योंकि जसप्रीत बुमराह उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों ही उपलब्ध हैं। इसी वजह से सिराज को गौतम गंभीर प्लेइंग 11 में शायद ही मौका दें।
FAQs
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में कब टक्कर होनी है?
जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्शदीप सिंह की जगह किसे प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया फिर से दोहराएगा इतिहास? सेमीफाइनल की राह में NRR बना रोड़ा, 2012 की कहानी आई याद