Posted inICC T20 World Cup

चोट के चलते T20 World Cup 2026 से बाहर हो गए हैं ये 6 दिग्गज खिलाड़ी, टूटा विश्व कप खेलने का सपना

चोट के चलते T20 World Cup 2026 से बाहर हो गए हैं ये 6 दिग्गज खिलाड़ी, टूटा विश्व कप खेलने का सपना

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानी टी20आई का वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। इस बार यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा और इसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

हालांकि, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंजरी के कारण टी20 वर्ल्ड कप खेलने से चूक गए, जबकि कुछ बाहर होने की कगार पर है और उनका खेल पाना संदेह के घेरे में हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 6 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

T20 World Cup से 6 खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!

1. डोनोवन फरेरा

चोट के चलते T20 World Cup 2026 से बाहर हो गए हैं ये 6 दिग्गज खिलाड़ी, टूटा विश्व कप खेलने का सपना

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड में चुना गया था लेकिन वो इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फरेरा को SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान चोट लगी और फिर वो काफी समस्या में नजर आए। इंजरी के बावजूद वो बल्लेबाजी करने आए लेकिन फिर एक गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। बाद में उन्होंने अपनी इंजरी का स्कैन करवाया, जिसमें कंधे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसी वजह से वो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और उनकी जगह ट्रिस्टन स्टब्स को चुना गया।

2. टोनी डी जॉर्जी

बाएं हाथ के बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी को भी दक्षिण अफ्रीका ने अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में चुना था लेकिन यह खिलाड़ी भी इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया और उनकी जगह रयान रिकेल्टन को मौका मिला है। जॉर्जी को यह इंजरी भारत दौरे पर हुई थी लेकिन उम्मीद लगाई जा रही थी कि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका को अपने स्क्वाड में जॉर्जी की जगह रिकेल्टन को शामिल करना पड़ा।

3. एडम मिल्ने

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। दाएं हाथ के पेसर को SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई और इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मिल्ने की जगह न्यूजीलैंड ने काइल जेमिसन को अपने स्क्वाड में शामिल किया है, जो हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेले थे।

4. पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भी आगामी टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। कमिंस के खेलने पर काफी समय से अनिश्चितता के बादल थे, क्योंकि वो लंबे समय से अपनी बैक इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं। माना जा रहा था कि कमिंस को टूर्नामेंट के दूसरे चरण में खिलाया जा सकता है लेकिन हाल ही साफ़ हो गया कि वो नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शुइस को चुना है।

5. ईशान मलिंगा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंजर्ड हो गए हैं और उनके ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। मलिंगा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के दौरान कंधे में इंजरी हुई और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। अपनी इंजरी के कारण मलिंगा तीसरे टी20 से भी बाहर हो गए। हालांकि, इंजर्ड होने के बावजूद श्रीलंका ने मलिंगा को स्क्वाड में चुना है लेकिन मुश्किल ही है कि वो शुरुआत से उपलब्ध रहें।

6. जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। एशेज से बाहर होने के बाद, हेजलवुड को लेकर उम्मीद थी कि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे लेकिन अभी तक उनकी फिटनेस पर सवाल बने हुए हैं। वहीं, अब यह भी पुष्टि हो गई है कि यह तेज गेंदबाज टूर्नामेंट की शुरुआत से खेलता नहीं नजर आएगा। वहीं, आखिरी के मुकाबलों में भी खेलने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में देखना होगा कि हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबला खेल पाएंगे या नहीं।

FAQs

पैट कमिंस किस इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं?
बैक इंजरी
किन 2 खिलाड़ियों के टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है?
ईशान मलिंगा और जोश हेजलवुड

यह भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले शोक की लहर, 5000+ रन और 1049 विकेट वाले महान खिलाड़ी का निधन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!