India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को अपने पहले ही मैच में 76 रनों से बड़ी हार मिली, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। प्रोटियाज ने टीम इंडिया को कोई भी मौका नहीं दिया और पहले बल्लेबाजी में कमाल किया और फिर गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों का काम तमाम कर दिया।
अब भारत के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ 24 फरवरी को चेन्नई में खेला जाने वाला मुकाबला काफी अहम हो गया है, क्योंकि इस मैच में हार मिली तो टीम इंडिया आधिकारिक रूप से टॉप 4 की रेस से एलिमिनेट हो जाएगी। इसी वजह से कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं और 3 ऐसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले थे।
इन 3 खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ प्लेइंग 11 से सूर्यकुमार कर सकते हैं ड्रॉप
1. तिलक वर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत ने न्यूजीलैंड सीरीज में तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से ओपनिंग कराई थी और ईशान किशन को नंबर 3 पर खिलाया था, जो अभी बतौर ओपनर खेल रहे हैं। हालांकि, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत पुरानी रणनीति अपना सकता है, क्योंकि तिलक का प्रदर्शन अभी तक काफी साधारण रहा है। तिलक के बल्ले से तेजी से रन नहीं आए और कहा गया कि वो एंकर का काम कर रहे हैं।
वहीं, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी संभालने की जरूरत थी तो तिलक एक ख़राब शॉट खेलकर 1 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसी वजह से अब जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सूर्यकुमार यादव तिलक को ड्रॉप कर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में ला सकते हैं। ऐसे में संजू को अभिषेक के साथ ओपन कराया जा सकता है और ईशान को वन डाउन खिलाया जा सकता है।
2. वाशिंगटन सुंदर
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा दांव खेला और लगातार दूसरे मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर करते हुए वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया। उम्मीद थी कि सुंदर के सामने बाएं हाथ के बल्लेबाजों वाली दक्षिण अफ्रीकी लाइन-अप को परेशानी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुंदर को सिर्फ दो ओवर के लिए इस्तेमाल किया गया और उन्होंने 17 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया।
वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 11 रही ही बनाए। इससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी वाशिंगटन सुंदर गेंद के साथ कोई विकेट नहीं ले पाए थे। इसी वजह से सुंदर की काफी आलोचना भी हो रही है। यही वजह है कि उन्हें जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ मुकाबले से ड्रॉप किया जा सकता है।
3. अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की और दो अहम विकेट भी निकाले। अर्शदीप ने चार ओवर में 28 रन देकर कप्तान एडेन मार्करम और मार्को जानसेन को चलता किया। हालांकि, जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ उन्हें एक बार फिर से बाहर किया जा सकता है। इसकी बड़ी वजह चेन्नई की कंडीशंस हैं। चेपॉक स्टेडियम में स्पिनर्स का बोलबाला रहता है। इसी वजह से वरुण चक्रवर्ती के साथ कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है और अर्शदीप कि प्लेइंग 11 से छुट्टी की जा सकती है।