Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप में डार्क हॉर्स साबित हो सकती ये 3 टीमें, भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को चकमा देकर उठा सकती ट्रॉफी

These three teams could prove to be dark horses in the T20 World Cup, potentially surprising teams like India and Australia and lifting the trophy.

2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और इस टूर्नामेंट में भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को फेवरेट बताया जा रहा है। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि इन्हीं चार टीमों में से कोई एक चैंपियन बन सकता है।

हालांकि चैंपियन कौन होगा यह तो टीमों के प्रदर्शन और उनकी किस्मत पर निर्भर करेगा। लेकिन अभी इतना जरूर लग रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुछ टीमें ऐसी हैं, जो सामने वाली टीम को चकमा दे सकती हैं। यानी की अच्छा प्रदर्शन कर उन्हें आउट प्ले कर सकती हैं।

ये 3 टीमें दे सकती हैं T20 World Cup 2026 में चकमा

These 3 teams could spring a surprise at the T20 World Cup 2026.
These 3 teams could spring a surprise at the T20 World Cup 2026.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan cricket team)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम राशिद खान की कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करते चली आ रही है। टी20 क्रिकेट में इस टीम का अब तक का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी ये टीम बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी और लगातार मैचों में कमाल का प्रदर्शन कर रही रही थी। ऐसे में काफी आसार हैं कि इस बार भी यह कई टीमों को चकमा दे सकती है।

यह भी पढ़ें: IND vs USA, MATCH PREVIEW: भारत का दिखेगा दबदबा या यूएसए करेगा उलटफेर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड डिटेल्स

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies cricket team)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम दो बार की टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) चैंपियन है। लेकिन लास्ट कुछ समय से टी20 वर्ल्ड कप में उस तरह का दबदबा नहीं दिखा पाई है। मगर इस समय यह टीम कमाल कर सकती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम एक ऐसी टीम है, जो अपने दिन पर किसी भी टीम को मात दे सकती है। इस वजह से भी टीमों को इससे थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है, क्योंकि अगर उसके खिलाड़ियों का दिन रहा तो वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में जो टीम सबको अपने प्रदर्शन से हैरान कर सकती है उसमे तीसरा नाम है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का। दरअसल, पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। मगर इस बार कमाल कर सकती है। यह टीम रिसेंटली ऑस्ट्रेलिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर के आ रही है और उससे पहले इसने एशिया कप 2025 के फाइनल में भी जगह बनाई थी।

ओवरऑल सलमान अली आगा की कप्तानी में यह टीम रिकॉर्ड्स बना रही है। ऐसे में काफी आसार हैं कि यह टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों को टक्कर दे सकती है।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
8 मार्च

यह भी पढ़ें: सैम अयूब बने ICC Rankings में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर, तो बल्लेबाजों-गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!