Posted inICC T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री के चेस किंग हैं ये दो खिलाड़ी, लेकिन अब नहीं भारत के स्क्वाड का हिस्सा

These two players are the chess kings of T20 World Cup history, but are no longer part of India's squad.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से एक नई टीम के साथ खेलते नजर आ रही है। भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में ज्यादातर नए चेहरे नजर आ रहे हैं और यह नए चेहरे कुछ मैचों में काफी अच्छा जबकि कुछ में काफी खराब करते दिखाई दे रहे हैं।

हाल ही में सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान यह सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। इसके बाद फैंस को भारत के सीनियर खिलाड़ियों की कमी महसूस होने लगी। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडियन टीम की टी20 वर्ल्ड कप में जान रहे थे। यानी उन्होंने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया।

रन चेस में फेल हुई भारत

India vs South Africa, 43rd Match, Super 8 Group 1 (X1 v X4), ICC Men's T20 World Cup 2026
India vs South Africa, 43rd Match, Super 8 Group 1 (X1 v X4), ICC Men’s T20 World Cup 2026

22 फरवरी को सुपर 8 में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर साउथ अफ्रीका से हुई। इस दौरान टीम इंडिया के सामने विरोधी टीम ने 187/7 रन बनाए और इंडिया को चेस के लिए आंमत्रित किया। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इंडिया आसानी से जीत दर्ज कर सकती है। लेकिन ऐसा हो नहीं सका और इंडियन टीम सिर्फ 111 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

इंडियन टीम को 76 रनों से हार मिली और इसके बाद से ही फैंस को भारतीय टीम के चेस मास्टर्स रोहित शर्मा-विराट कोहली की याद आ रही है। चूंकि यही दोनों हैं, जिन्होंने इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में रन चेस में हारने से सबसे ज्यादा बार बचाया।

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: संजू-अक्षर-कुलदीप की वापसी, ये 3 खिलाड़ी ड्रॉप, जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल

रोहित-विराट की जोड़ी है बेस्ट

टी20 वर्ल्ड कप हिस्ट्री में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रन चेस के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रन चेस में विराट कोहली ने 135.5 की औसत और 134.15 की स्ट्राइक रेट से कुल 542 रन बनाए हैं। वहीं बात करें रोहित की तो उन्होंने 39.38 की औसत और 126.01 के स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाए हैं।

लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देने की वजह से ये इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते नजर नहीं आ रहे हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था।

T20 वर्ल्ड कप में रन-चेज़ में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 542 रन: विराट कोहली (135.5 avg, 134.15 SR)
  • 512 रन: रोहित शर्मा (39.38 avg, 126.1 SR)
  • 202 रन: एमएस धोनी (33.66 avg, 127.04 SR)
  • 183 रन: युवराज सिंह (16.63 avg, 100 SR)
  • 163 रन: गौतम गंभीर (20.37 avg, 115.6 SR)

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी कौन कर रहा है?

सूर्यकुमार यादव

यह भी पढ़ें: भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कोच राहुल द्रविड़ ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम खेलेगी फाइनल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!