Team India: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियन बनेगी या नहीं इसका पता तो बाद में चलेगा। लेकिन अभी इतना जरूर पता चल रहा है कि कौन-कौन खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के बाद हमें भारतीय जर्सी में दिखाई नहीं देंगे।
बता दें कि जो भी खिलाड़ी टूर्नामेंट के लगातार मैचों में फ्लॉप होगा वो आगे हमें शायद खेलते दिखाई नहीं देगा। अपने इस आर्टिकल के जरिए हम दो ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और अगर आने वाले मैच में उन्हें मौका मिला और वहां भी वो फ्लॉप रहे, तो उसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिलेगा।
इन दो खिलाड़ियों का नहीं मिलेगा मौका

दरअसल, हम जिन दो खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं उनमें सबसे पहला नाम रिंकू सिंह और दूसरा नाम वाशिंगटन सुंदर का है। स्टार फिनिशर रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5 मैचों में एक भी बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 11 रन का रहा है। उनके बल्ले से क्रमशः 6, 01, 11, 6 और 0 रन की पारी हमें देखने को मिली है।
वहीं वाशिंगटन सुंदर को दो मैचों में खेलने का मौका मिला। सुंदर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते नजर आए /और इस दौरान दोनों ही मैचों में वह विकेट नहीं ले सके और उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन ही आए। यानी ओवरऑल वो भी पूरी तरह से फ्लॉप रहे। यही कारण है कि दोनों को शायद 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के बाद मौका नहीं मिलेगा।
1 मार्च को अपना अगला मैच खेलेगी Team India
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को अपना अगला मैच 1 मार्च खेलना है। 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में होने वाला है और जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। वहीं दूसरी टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
इन दो टीमों ने कर लिया है क्वालीफाई
मालूम हो कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल (T20 World Cup 2026 Semi Final) के लिए ग्रुप ए से साउथ अफ्रीका जबकि ग्रुप बी से इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब ग्रुप ए से वेस्टइंडीज और इंडिया में से कोई एक अपनी जगह बनाएगा। वहीं ग्रुप बी से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक बाजी मारेगी।
तो देखना होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में दिखाई देगी। बात करें सेमीफाइनल मैचों की तो यह मैच 4 और 5 तारीख को खेले जाएंगे। 4 फरवरी को होने वाला मैच कोलकाता या कोलंबो में होगा। जबकि 5 तारीख का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच की बात करें तो फाइनल मैच खेला जाएगा 8 मार्च को।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच गंभीर ने फाइनल की भारत की अंतिम-11, एक से लेकर ग्यारह तक भरे मैच विनर्स