Posted inICC T20 World Cup

“उनकी खैर नहीं….” नामीबिया को 93 रनों से हराकर सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को ललकारा, 15 फरवरी को दर्ज करेंगे ऐतिहासिक जीत

"They are in trouble...." Suyrakumar Yadav challenged Pakistan by defeating Namibia by 93 runs, will register a historic victory on February 15.

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का अजय रथ जारी है। इंडिया ने USA के बाद अब नामीबिया को भी हरा दिया है। इस वजह से भारतीय फैंस, भारतीय टीम और खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी ज्यादा खुश हैं और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। साथ ही साथ पाकिस्तान को धमकी भी दे डाली। तो आइए जान लेते हैं कि सूर्या ने क्या कुछ कहा है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और नामीबिया (IND vs NAM) क्रिकेट टीम के बीच हुए मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 209-9 रन बनाए। इस दौरान ईशान किशन ने 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी 52 रन बनाए। इन दोनों के अलावा संजू सैमसन ने 22, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 26 रनों का योदगान दिया। नामीबिया के लिए उसके कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। इस दौरान उनके अलावा बेन शिकोंगो, जे.जे. स्मिट और बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेस के इरादे से उतरी नामीबिया टीम 18.2 ओवर्स में 116 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई और 93 रन से मैच हार गई। इस बीच लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे अधिक 29 रन बनाए। जबकि जान फ्राइलिंक के बल्ले से 22 रन की पारी देखने को मिली। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस के बल्ले से 18 रन आए। इंडिया टीम के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। जबकि हार्दिक और अक्षर ने 2-2 सफलताएं अर्जित की। जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

यह भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से चटाई धूल, MI का खिलाड़ी बना जीत का हीरो, सुपर-8 के लिए अंग्रेज टीम की दावेदारी हुई कमजोर

Suryakumar Yadav ने कही यह बात

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज करने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के अपने टीम के बल्लेबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट आसान नहीं था, लेकिन ईशान और संजू ने जिस तरह से शुरुआत की, उससे लगा कि विकेट आसान है। और फिर शिवम और हार्दिक की साझेदारी, जिस तरह से उन्होंने दो-तीन जल्दी विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी की, वह वाकई सराहनीय थी। मुझे लगता है कि गेंद थोड़ी रुक रही थी, लेकिन मैं नामीबिया के गेंदबाजों की तारीफ कम नहीं करना चाहता। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि वे जोश के साथ मैदान में उतरे। उनके पास अपनी योजना थी, जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया, लेकिन उनकी गेंदबाजी से भी मैं बहुत प्रभावित हुआ।”

सूर्या (Suryakumar Yadav) ने आगे इनडायरेक्ट तरीके से पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा, बुमराह को चारों ओवर गेंदबाजी करते देखना बहुत अच्छा रहा। उन्हें टीम में वापस पाकर खुशी हुई। वह अगले मैच के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। और वरुण चक्रवर्ती, जिस तरह से वे अक्षर पटेल के साथ साझेदारी में गेंदबाजी करते हैं, मुझे लगता है कि यह एक मुश्किल जोड़ी है।” कप्तान ने इस दौरान मैन ऑफ द मैच रहे हार्दिक के तारीफ़ के भी पुल बांधे और हर मैच को एक इम्पोर्टेन्ट मैच बताया।

पाकिस्तान मैच की तैयारी में जुटेगी टीम इंडिया

USA और नामीबिया को मात देने के बाद टीम इंडिया अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी के लिए जुटेगी, जो कि 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाना है। देखना होगा कि इस दौरान कौन सी टीम विजई रहेगी। मालूम हो कि एशिया कप 2025 के दौरान भारत-पाकिस्तान की तीन बार टक्कर हुई थी और इस दौरान तीनों बार इंडिया ने ही जीत दर्ज की थी।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अपना अगला मैच कब खेलना है?

15 फरवरी, पाकिस्तान

यह भी पढ़ें: IND vs NAM Match Stats: फास्टेस्ट फिफ्टी जड़ ईशान किशन ने रचा इतिहास, नामीबिया के कप्तान भी नहीं रहे पीछे, 18वें मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!