Posted inICC T20 World Cup

“सब फालतू हैं….,” साउथ अफ्रीका से हारते ही तमतमा उठे कप्तान सूर्यकुमार यादव, बल्लेबाजों को ठहराया कसूरवार

"They're all useless...," fumed captain Suryakumar Yadav after losing to South Africa, blaming the batsmen.

Suryakumar Yadav: साउथ अफ्रीकी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 76 रनों के बड़े अंतर से हराकर एक दमदार जीत दर्ज की है। इस जीत से उसके कप्तान एडेन मार्करम काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव थोड़ा चिंता में नजर आए और उन्होंने इस हार का जिम्मेदार भारत के बल्लेबाजों को ठहराया। तो आइए जान लेते हैं कि पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्या ने क्या कुछ कहा।

भारत को मिली 76 रनों से शर्मनाक हार

India vs South Africa, 43rd Match, Super 8 Group 1 (X1 v X4), ICC Men's T20 World Cup 2026
India vs South Africa, 43rd Match, Super 8 Group 1 (X1 v X4), ICC Men’s T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अब तक डोमिनेट करते चले आ रही टीम इंडिया को आज 76 रनों से हार का स्वाद चखना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई अफ्रीकी टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाकर भारत के सामने सबसे बड़ा टारगेट रख दिया।

इस दौरान डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 35 गेंद में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने तीन चौके-तीन छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। इस बीच ट्रिस्टन स्टब्स के बल्ले से 24 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी देखने को मिली। इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट, अर्शदीप सिंह ने दो विकेट जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट लिया।

रन चेस करने उतरी टीम इंडिया ने अपने पहले 2 विकेट सिर्फ 5 के स्कोर पर गंवा दिए। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका और इंडिया ने अपना अगला विकेट 26 रन पर खो दिया। इसके बाद से लगातार विकेट गिरते रहे और भारत 18.5 ओवर में महज 111 के स्कोर पर सिमट गई, जिसके चलते उसे हार मिली।

इस दौरान ईशान किशन खाता तक नहीं खोल सके। वहीं तिलक वर्मा ने एक रन, अभिषेक शर्मा ने 15 रन की पारी खेली। भारत की ओर से के शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 37 गेंद में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हार्दिक पांड्या ने 18-18 रन की पारी खेली। भारत के 6 खिलाड़ी इस दौरान 5 रन तक भी नहीं पहुंच सके। अफ्रीकी टीम की ओर से मार्को यानसन ने चार विकेट, केशव महाराज ने तीन विकेट जबकि कॉर्बिन बॉश और एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: रिश्ता टूटा, लेकिन जज्बात कायम! हार्दिक पांड्या ने ex-wife को भेजा 4 करोड़ रूपये का ये महंगा गिफ्ट

 Suryakumar Yadav ने कही ये बात

भारतीय बल्लेबाजों की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा, “मुझे लगता है कि जब हमने शुरुआत की थी, तब हम हमेशा गेम में थे। मुझे लगता है कि हमने शुरुआत में बहुत अच्छी बॉलिंग की, 21/3 पर, और उसके बाद जिस तरह से उन्होंने 7 से 15 तक बैटिंग की, उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की, और फिर हम बाद में गेम में वापस आ गए। कुल मिलाकर, अगर हम देखें, तो हमने बहुत अच्छी बॉलिंग की, लेकिन हम थोड़ी और बेहतर बैटिंग कर सकते थे।”

सूर्या ने आगे कहा, “मेरी बात यह है कि कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है, अगर आप 180-185 का पीछा कर रहे हैं, तो आप पावरप्ले में गेम नहीं जीत सकते, लेकिन आप पावरप्ले में गेम हार सकते हैं। हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए और फिर हम छोटी-छोटी पार्टनरशिप नहीं कर पाए, जो हम 180-185 का पीछा करने के लिए चाहते थे, लेकिन यह गेम का हिस्सा है। हम इससे सीखते हैं, हम आराम से बैठेंगे और फिर और मज़बूत होकर वापस आएंगे।”

FAQs

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ मैच कौन जीता?

टीम इंडिया

यह भी पढ़ें: IND vs SA: लप्पेबाजों की निकली लप्पेबाजी, साउथ अफ्रीका ने दिखाई असली औकात, 111 रन पर ऑल आउट हो हारी टीम इंडिया

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!