Posted inICC T20 World Cup

पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूरिस्ट ही बनकर रह जायेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले एक भी मौका

This Indian player will remain nothing more than a tourist throughout the T20 World Cup, as coach Gambhir is not going to give him a single opportunity.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पदभार गौतम गंभीर संभालते दिखाई देने वाले हैं। गंभीर के कोचिंग करियर में यह उनका दूसरा आईसीसी इवेंट होने जा रहा है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि टीम इंडिया उनकी कोचिंग में जरूर जीत दर्ज करेगी।

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि गौतम गंभीर टीम में केवल परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को मौका देते नजर आएंगे। यानी जो खिलाड़ी फॉर्म में नहीं है या टीम के लिए कुछ खास नहीं है उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलेगा। अपने इस आर्टिकल के जरिए हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) की ओर से सिर्फ टूरिस्ट बनकर कर रह जाएगा।

सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएगा Team India का ये खिलाड़ी

Indian cricket team's wicketkeeper-opener Sanju Samson will now not be seen in the playing eleven for the 2026 T20 World Cup.
Indian cricket team’s wicketkeeper-opener Sanju Samson will now not be seen in the playing eleven for the 2026 T20 World Cup.

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं। बीते 1-2 सालों में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के विकेटकीपर ओपनर की भूमिका निभा रहे संजू अब हमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) की प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आएंगे और इसके पीछे का कारण खुद उनका फ्लॉप प्रदर्शन है।

फ्लॉप होने की वजह से मौका नहीं देंगे गौतम गंभीर

संजू सैमसन लगातार मैचों में फ्लॉप होते चले आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के साथ हाल ही में हुई टी20 सीरीज के दौरान 5 मैचों में उन्होंने महज 46 रन बनाए और ओवरऑल 2025 में भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला रहा।

यही कारण है कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह ईशान किशन खेलते नजर आ रहे हैं। अब किशन ही हमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में डार्क हॉर्स साबित हो सकती ये 3 टीमें, भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को चकमा देकर उठा सकती ट्रॉफी

मैनेजमेंट ने दे दिए हैं साफ संकेत

मालूम हो कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अंतिम टी20 मैच के दौरान संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में इंक्लूड किया गया था। लेकिन पहले बैटिंग करते हुए वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे, जिसके बाद सेकंड इनिंग में गौतम गंभीर ने उनसे दस्ताने छीन लिए और विकेटकीपिंग का रोल ईशान किशन को दे दिया।

इसके बाद हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी ईशान किशन ही खेलते नजर आए, जिससे यह पूरी तरह से साफ हो जाता है कि अब हमें संजू सैमसन खेलते दिखाई नहीं देंगे यानी वह इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएंगे।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का पदभार कौन संभालेगा?

गौतम गंभीर

यह भी पढ़ें: IND vs USA Live Streaming: मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, जानें टीवी और मोबाइल पर कब देखें मुकाबला

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!