Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बाबर आजम बीते कुछ समय से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तो उनका हाल बेहाल नजर आ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 15 रनों की खराब पारी खेली, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई और टीम से बाहर करने की मांग करी।
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दिखाया Babar Azam पर गुस्सा

बाबर आजम (Babar Azam) के खराब प्रदर्शन को देख पाकिस्तान क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बताया कि पाकिस्तान टीम अपने अगले मैच से बाबर आजम को ड्रॉप कर देगी। कामरान अकमल के साथ मौजूद बासित अली ने यूट्यूब शो ‘द गेम प्लान’ में कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है कि बाबर पाकिस्तान के अगले मैच में नहीं खेलेंगे। कोच माइक हेसन के चेहरे पर जो गुस्सा मैंने देखा… मुझे नहीं लगता कि वह अगले मैच में बाबर को नंबर 4 पर फिर से खिलाएंगे।”
55 साल के बासित अली ने आगे कहा, “अगर आप बाबर को वनडे या टेस्ट में सुपरस्टार कहते हैं, तो शायद मैं सहमत हो जाऊं। लेकिन टी20 में? कहां से सुपरस्टार है? (वह सुपरस्टार कैसे है?) एक बल्लेबाज जो अपनी नियमित बल्लेबाजी पोजीशन छोड़कर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आता है, और मैनेजमेंट को यह भी नहीं बता सकता कि वह चौथे नंबर का बल्लेबाज नहीं है! क्या बाबर को यह बात नहीं पता?”
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि कोई क्लब क्रिकेटर भी आपको बता देगा कि टी20 में शादाब खान, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ… ये सभी बाबर आजम से बेहतर खिलाड़ी हैं। उन्होंने बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच हुए बवाल का जिक्र करते हुए कहा, बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने बाबर (Babar Azam) के साथ जो किया, उसके बाद भी लोग अक्लमंद नहीं हुए! उन्होंने बाबर को स्ट्राइक पर आने से रोकने के लिए एक रन भी नहीं दिया। उनका खेल टी20 के लिए उपयुक्त नहीं है।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को दिया धोखा, इस भारतीय क्रिकेटर का नाम पाकिस्तान सुपर लीग में दर्ज
कामरान अकमल ने भी कही ये बात
बासित के बाद कामरान अकमल ने कहा, “मैनेजमेंट उसे (बाबर) जबरदस्ती नंबर 4 पर खिला रहा है। नीदरलैंड जैसी टीमों के खिलाफ हम ऐसे मैच क्यों खेलते रहते हैं? क्योंकि आप कोई सिस्टम नहीं बना रहे हैं, बल्कि खिलाड़ियों को मजबूर कर रहे हैं!” बासित अली ने इसके बाद सवाल किया, “क्या बाबर ने कभी हमें तब मैच जिताया है जब उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए आवश्यक रन रेट 10 रन प्रति ओवर रखा हो?”
इसके बाद कामरान ने पूछा कि इसमें कसूरवार कौन है, तो बासित ने बिना किसी देरी बाबर (Babar Azam) का ही नाम लिया। इसके बाद बातचीत में आगे बाबर के विकल्प के तौर पर प्लेइंग 11 में ख्वाजा नफे को मौका देने की बात हुई। ज्ञात हो कि ये वही ख्वाजा नफे हैं, जिन्होंने अश्विन ने भी अच्छा प्लेयर बताया था और देखने को कहा था।
FAQs
बाबर आज़म की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: NZ vs AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, जीत में चमके ये 2 स्टार खिलाड़ी