टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है। टूर्नामेंट में कई टीमें इतिहास रचते नजर आ रही हैं और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा रही हैं। लेकिन इन्हीं सब चीजों के बीच एक खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। तो आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसने किया है संन्यास का ऐलान।
इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

दरअसल, जिस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है वो कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल (Navneet Dhaliwal) हैं। नवनीत धालीवाल ने 37 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ होने जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का लास्ट मैच होने वाला है। मालूम हो कि अफगानिस्तान और कनाडा क्रिकेट टीम का यह मैच 19 फरवरी को खेला जाएगा।
संन्यास को लेकर कही यह बात
कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल (Navneet Dhaliwal) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर कहा, “मैंने यहां आने से पहले ही यह फैसला कर लिया था। मैं अब 12 साल से ज्यादा समय से खेल रहा हूं। तो यह योजनाबद्ध था और यह मेरा आखिरी मैच होने जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि जब उनकी टीम ने पहली बार 2024 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था वो उनके लिए काफी यादगार पल है। इसके अलावा उन्होंने जो टी20 वर्ल्ड कप में रन बनाए इस टीम की कप्तानी की वो सभी उनके लिए गर्व का पल था।
यह भी पढ़ें: उम्मीद से एकदम परे आया वैभव सूर्यवंशी के 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट, नतीजा देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
कोचिंग की योजना बना रहे हाँ नवनीत
नवनीत धालीवाल (Navneet Dhaliwal) ने बताया कि अपना खेल करियर समाप्त करने के बाद वो कोचिंग में कदम रखने और कनाडा क्रिकेट के विकास में अपना योगदान देने की योजना बना रहे हैं। नवनीत ने कहा, “मैं कोचिंग के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर नहीं। मेरी प्राथमिकता युवा खिलाड़ी होंगे। यही वह चीज है जो मुझे खुशी देगी। क्रिकेट को तुरंत छोड़ना मुश्किल है और एक बार क्रिकेट आपके खून में बस जाए तो खेलना बंद करना बहुत कठिन होता है। इसलिए, मेरा अगला लक्ष्य युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद करना है।”
कुछ ऐसा रहा है Navneet Dhaliwal का करियर
बता दें कि नवनीत धालीवाल (Navneet Dhaliwal) ने साल 2015 में कनाडा क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। चंडीगढ़, पंजाब में जन्मे नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कनाडा की ओर से 18 वनडे और 48 टी20 मुकाबले खेले हैं। 18 वनडे मैचों की 17 पारियों में उनके बल्ले से 456 रन आए हैं, जो कि उन्होंने 26.82 की औसत और 57.07 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 87 के बेस्ट स्कोर के साथ 4 अर्धशतक जड़ा है। बात करें टी20 इंटरनेशनल करियर की तो इसमें उन्होंने 48 मैचों की 46 पारियों में 1305 रन बनाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 32.62 के औसत और 129.20 के स्ट्राइक रेट से किया है। उन्होंने इस दौरान नाबाद 70 के बेस्ट स्कोर के साथ 10 अर्धशतक जड़े हैं। ओवरऑल लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 1768 और टी20 में 1434 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
FAQs
नवनीत धालीवाल की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: कोई रिस्क नहीं! नीदरलैंड के खिलाफ फुल पावर में टीम इंडिया, अभिषेक-ईशान-सूर्या के साथ ये होगी प्लेइंग 11