Posted inICC T20 World Cup

‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ इस खिलाड़ी का बनना पूरी तरह तय, नॉमिनेट किये गए हैं 8 नामों में से ये 7 हो जायेंगे बाहर

This player is all but certain to be named 'Player of the Tournament'; seven of the eight nominated will be eliminated.

T20 World Cup 2026 Player of the Tournament: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की समाप्ति 8 मार्च को होगी। 8 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले 8 प्लेयर्स को नॉमिनेट किया गया है, जो कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं।

हालांकि जिस खिलाड़ी के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के आसार नजर आ रहे हैं वो कोई और है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो बन सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट।

इन आठ खिलाड़ियों को किया गया है नॉमिनेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के लिए जिन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है उनमें विल जैक्स, साहिबज़ादा फरहान, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, रचिन रवींद्र, शैडली वैन शल्कविक, टिम सीफ़र्ट, और संजू सैमसन का नाम शामिल है। हालांकि जो खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकता है वो हैं न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ, Final MATCH PREDICTION: जानें किस टीम की जीत के कितने चांस? इस बार 250+ नहीं बनेगा सिर्फ इतने रन का स्कोर

रचिन रविंद्र बन सकते हैं Player of the Tournament

Rachin Ravindra can become the Player of the Tournament
Rachin Ravindra can become the Player of the Tournament

26 साल के बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रविंद्र ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 11 विकेट चटकाए हैं और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। इसके अलावा उन्होंने काफी रन
भी बना रखे हैं।

उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल छह बार बल्लेबाजी की है और इस बीच वो केवल एक बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। वरना इसके अलावा हर बार उन्होंने डबल डिजिट में रन बनाए हैं। कनाडा के खिलाफ उन्होंने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने दोनों मैच में उन्होंने 13 और 13 रन बनाए।

हालांकि इस दौरान एक बार वो नाबाद लौटे। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 32 वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन की पारी खेली। ओवरऑल उन्होंने इस टूर्नामेंट में 128 रन बनाए हैं। उनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन है और इसी प्रदर्शन के बलबूते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जा सकता है। लेकिन अगर फाइनल मैच में वो नहीं चल सके और भारत के संजू सैमसन ने कमाल किया या फिर विल जैक्स, टिम सीफ़र्ट या किसी अन्य खिलाड़ी ने अच्छा किया जो अब तक अच्छा करता चला आया है लेकिन इसमें शामिल नहीं है उसे शामिल किया जा सकता है और वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बन सकता है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट नॉमिनीज़

विल जैक्स, साहिबज़ादा फरहान, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, रचिन रवींद्र, शैडली वैन शल्कविक, टिम सीफ़र्ट, और संजू सैमसन।

FAQs

T20 वर्ल्ड कप 2026 का प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट कौन होगा?

रचिन रविंद्र

यह भी पढ़ें: IND vs NZ, MATCH PREVIEW: कौन जीतेगा फाइनल? प्लेइंग 11, पिच, स्ट्रीमिंग, मौसम, हेड टू हेड, इंजरी डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!