T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रही है। इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है।
चूंकि दोनों टीमें टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यहां आई हैं। इस वजह से कांटे की टक्कर देखने मिल सकती है। हालांकि इसी बीच तीन खिलाड़ियों के संन्यास (Retirement) की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।
इन 3 खिलाड़ियों के Retirement की खबर ने किया फैंस को सेड

ली ताहुहु (Lea Tahuhu)
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम मैदान पर उतरने वाली है और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ही महिला स्टार खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार गेंदबाज ली ताहुहु ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
35 वर्षीय ताहुहू ने 15 साल के अपने करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ डेब्यू करने के बाद से कुल 103 मैच खेले और इस दौरान 125 विकेट लिए, जो न्यूज़ीलैंड महिला ODI टीम के लिए एक रिकॉर्ड है।
एलिसा हीली (Alyssa Healy)
इस लिस्ट की दूसरी खिलाड़ी एलिसा हिली हैं। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज एलिसा हिली ने भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच की समाप्ति के साथ ही अपना क्रिकेट करियर भी समाप्त कर लिया है। यानी अब वो आगे हमें कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते नजर नहीं आएंगी और अपने अंतिम मुकाबले को उन्होंने 10 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को टेस्ट मैच में एकतरफा मात दी। एलिसा हिली न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की बल्कि वर्ल्ड की नंबर वन खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम वनडे में आठ और टी20 में एक शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है।
यह भी पढ़ें: अख्तर ने किया बड़ा खुलासा, संजू-बुमराह नहीं बल्कि इस शख्स को बताया टीम इंडिया की सफलता का हीरो
मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi)
एक और खिलाड़ी जिसने क्रिकेट से दूर होने का फैसला किया है वो हैं मोहम्मद नबी। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 41 साल के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज की समाप्ति के साथ ही क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। मोहम्मद नबी ने हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था और 2009 से लेकर अब तक उन्होंने अपनी टीम को कई ऐतिहासिक मैचों में जीत दिलाई है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 25 अर्धशतक के साथ 6000 से ज्यादा रन दर्ज है। साथ ही साथ उन्होंने इस बीच 293 विकेट भी ले रखे हैं। वो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक रहे हैं।
FAQs
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कहां देखें?
यह भी पढ़ें: ‘दिल से चाहता हूं ये टीम जीते’ – भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शोएब अख्तर ने बताई अपनी फेवरेट