Posted inICC T20 World Cup

USA के 3 खिलाड़ी जिनसे टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले दम पर एक ओवर में पलट देते ये मैच

Three USA players that Team India needs to be wary of; they can single-handedly turn the match around in a single over.

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने सफ़र की शुरुआत USA के खिलाफ मुकाबले से करने वाली है। यह मुकाबला 7 तारीख को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल में हम तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जिनसे इंडियन टीम को डरकर रहने की जरूरत है। चूंकि वो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा Team India को सावधान

Team India will have to be wary of these 3 players.
Team India will have to be wary of these 3 players.

सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को अमेरिका के जिन तीन खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है उनमें सबसे पहला नाम सौरभ नेत्रवलकर का है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर अपनी बेहतरीन गेंदों से सामने वाली टीम के नाक में दम कर देने की काबिलियत रखते हैं। अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 41 मैचों में 40 विकेट लिए हैं। लेकिन इस दौरान उनकी इकोनामी महज 6.85 की है, जो कि दर्शाता है वो किस तरह से गेम को कंट्रोल करके रखते हैं।

हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्म अप मैच में उन्होंने दो विकेट चटकाए। और बात करें 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तो उस दौरान भी उन्होंने भारत के खिलाफ 18 रन देकर दो विकेट लिए थे और ओवरऑल टूर्नामेंट में काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। नेत्रवलकर ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

शुभम रंजने (Shubham Ranjane)

शुभम एक ऑलराउंडर हैं, जो कि भारतीय मूल से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रखा है। शुभम ने बीते साल ही अमेरिका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक वह एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। लेकिन उन्होंने अलग-अलग जगह पर अलग-अलग प्रारूपों में अपने बल्ले का दम जरूर दिखाया है।

हाल ही में इंडिया ए (Team India) और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 29 रन देकर एक विकेट लिया, साथ ही साथ 41 रन बनाए। इंडिया के खिलाफ भी उन्होंने 12 रन देकर एक विकेट लिया और 28 रन बनाए। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वो अब तक 778 रन बनाने के साथ ही 22 चटका चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पूरे टी20 वर्ल्ड कप टूरिस्ट ही बनकर रह जायेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले एक भी मौका

सैतेजा मुक्कमल्ला (Saiteja Mukkamalla)

इस लिस्ट के अगले खिलाड़ी सैतेजा मुक्कमल्ला हैं। सैतेजा मुक्कमल्ला ने अब तक अमेरिकी टीम के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 639 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 42.60 और स्ट्राइक रेट 152.57 का है, जो कि उनके ओवरऑल अब तक के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।

सैतेजा मुक्कमल्ला से टी20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म अप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले 3 नवंबर को यूएई के खिलाफ उन्होंने वनडे में बेहतरीन 137 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से नेपाल के खिलाफ भी 75 रनों की पारी देखने को मिली थी। यानी ओवरऑल उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है और काफी उम्मीद है कि वह कमाल करेंगे।

FAQs

भारत बनाम यूएसए मैच कहां होगा?

मुंबई

यह भी पढ़ें: RCB के WPL जीतने से गदगद हुए विराट कोहली, स्मृति मंधाना एंड कंपनी को इस तरह दी जीत की बधाई

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!