Posted inICC T20 World Cup

साहिबजादा फरहान की धमकी पर तिलक वर्मा का पलटवार, बोले—“पाकिस्तान के खिलाफ हम भी….”

Tilak Varma retaliated to Sahibzada Farhan's threat, saying, "We too are against Pakistan..."

Tilak Varma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर 15 फरवरी को होगी। यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। लेकिन इस मैच से पहले ही दोनों टीमों की तरफ से बयान-बाजी चालू हो गई है।

कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने भारत को धमकी दी थी और अब उनका पलटवार करते हुए तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने भी जब जवाब दे दिया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला और दोनों खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा है।

साहिबजादा फरहान ने कही थी ये बात

भारत-पाकिस्तान का मैच काफी ज्यादा थ्रिलिंग होता है और जब भी दोनों टीमों की टक्कर होती है काफी बवाल मचता है। लेकिन पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने इस मैच को एक नॉर्मल मैच बताया है।

साहिबजादा फरहान ने कहा, “मुझे लगता है कि जब आप रन बनाते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं भी बहुत आत्मविश्वास से भरा हूं और पिछली दो पारियों को देखते हुए मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। यह एक सामान्य मैच है। हम इसे सामान्य मैच की तरह ही खेलेंगे। हम यह नहीं सोचेंगे कि यह भारत-पाकिस्तान का मैच है, यह एक सामान्य मैच है और हम इसे सामान्य मैच की तरह ही खेलेंगे।”

तिलक वर्मा ने दिया जवाब

Tilak Varma
Tilak Varma

मीडिया से बातचीत के दौरान भारत के नंबर तीन बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा हमें कुछ ही दिन पहले पता चला कि पाकिस्तान खेलने वाला है और हम मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

तिलक वर्मा (Tilak Varma) की बात से साफ तौर पर पता चल रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान को एक बार फिर आड़े हाथ लेने के लिए तैयार बैठी है और जिस तरह से तिलक ने एशिया कप 2025 फाइनल में एक मैच विनिंग नॉक खेलकर इंडिया को चैंपियन बनाया था वह एक बार फिर पाकिस्तान का हाल बेहाल करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी जिनसे भारत को रहना होगा सावधान, सिर्फ इन्हीं में ही मैच पलटने का दम

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड आंकड़े

बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) क्रिकेट टीम के बीच अब तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 7 वहीं पाकिस्तान ने एक में जीत दर्ज की है। इस दौरान एक मैच टाई रहा था और उसे इंडिया ने बॉल आउट में जीता था।

वहीं ओवरऑल दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से इंडिया ने 13 में जबकि पाकिस्तान ने तीन में जीत दर्ज की है /दोनों टीमों के बीच हालिया मैच एशिया कप 2025 के दौरान देखने को मिला था और इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए थे। तीनों में इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच कब होगा?

फरवरी

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारत के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा की भूख हुई गूम, गिर गया इतना KG वजन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!