Posted inICC T20 World Cup

UAE vs AFG: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया धमाल, अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता, फिर भी जाना पड़ेगा घर

UAE vs AFG: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया धमाल, Afghanistan ने 5 विकेट से जीता, फिर भी जाना पड़ेगा घर

UAE vs AFG: हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेलनी वाली अफगानिस्तान (Afghanistan) ने आज अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले यूएई को 5 विकेट से हरा दिया। कमजोर यूएई के खिलाफ अफगानिस्तान को 161 का लक्ष्य हासिल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उसने आखिरी ओवर में 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद अफगानिस्तान की सुपर-8 में पहुंचने की संभावना काफी कम है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 28वें मैच में यूएई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 160/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में अफगानिस्तान (Afghanistan) ने 19.2 ओवर में 162/5 का स्कोर बनाया। अफगानिस्तान की तरफ से ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई प्लेयर ऑफ द मैच बने, जो आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं।

अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ यूएई की पारी का ऐसा रहा हाल

UAE vs AFG: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से किया धमाल, अफगानिस्तान ने 5 विकेट से जीता, फिर भी जाना पड़ेगा घर

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम को शुरुआत में ही ओपनर्स के रूप में दो बड़े झटके लगे। आर्यांश शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि कप्तान मुहम्मद वसीम ने भी निराश किया और 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद, अफगानिस्तान को तीसरा विकेट लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि अलिशान शरफू और सोहैब खान ने मोर्चा संभालते हुए 84 रनों की साझेदारी की।

खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को मुजीब उर रहमान ने तोड़ा और शरफू 31 गेंदों में 40 रन बनाकर 12वें ओवर में 97 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, फिर से जल्दी-जल्दी विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके कारण स्कोर 121/6 हो गया। गिरते विकेटों के बीच सोहैब ने अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 68 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 150 के पार ले गए। सैयद हैदर और हैदर अली ने 13-13 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान (Afghanistan) की तरफ से अजमातुल्लाह ओमरजई ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

इब्राहिम और अजमतुल्लाह की पारियों से अफगानिस्तान (Afghanistan) की आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान (Afghanistan) को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा और पिछले मुकाबले में छक्कों की बारिश करने वाले ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज खाता खोले बिना ही आउट हो गए। गुलबदीन नैब ने भी निराश किया और 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। इब्राहिम जादरान ने सेदिकुल्लाह अटल (16) के साथ साझेदारी बनाने का प्रयास किया लेकिन ज्यादा देर सफल नहीं हुए और 70 के स्कोर पर सेदिकुल्लाह आउट हो गए। इब्राहिम ने अपना अर्धशतक पूरा किया और कुल 53 रन बनाए।

97 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरने से यूएई की वापसी की उम्मीद दिख रही थी लेकिन डार्विश रसूली और अजमतुल्लाह ओमरजई ने ऐसा नहीं होने दिया। रसूली ने 23 गेंदों में 33 रन बनाकर अफगानिस्तान को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। वहीं, ओमरजई ने 21 गेंदों में 40 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

जीत के बावजूद अफगानिस्तान (Afghanistan) की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद कम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो सुपर ओवर वाले मैच में हार के कारण अफगानिस्तान के लिए अगले राउंड में जगह बनाने की राह बहुत मुश्किल हो गई है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो मैच में हार और अब यूएई के खिलाफ जीत के बाद, उसके खाते में 3 मैच के बाद 2 अंक हैं। अफगानिस्तान (Afghanistan) का आखिरी मैच कनाडा से है। अगर इस मुकाबले में अफगान टीम बड़ी जीत हासिल भी कर लेती है तो भी उसे सुपर-8 में पक्के तौर पर जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के भी 4 अंक हैं और उसका भी आखिरी मैच कनाडा से ही है। कीवी टीम का नेट रन रेट भी अफगानिस्तान से बेहतर है। इसी वजह से ग्रुप स्टेज के बाद अफगानिस्तान की विदाई तय लग रही है।

FAQs

यूएई को अफगानिस्तान ने कितने विकेट से हराया?
5 विकेट
अफगानिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच किस टीम के खिलाफ है?
कनाडा

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ईशान किशन के होंगे हाथ पिले, दादा जी ने स्वीकार की गर्लफ्रेंड से शादी की मांग

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!