Posted inICC T20 World Cup

दबाव में झुका पाकिस्तान, 15 फरवरी को टीम इंडिया से मुकाबले को तैयार, अब ले लिया यू-टर्न

Under pressure, Pakistan has backed down and is ready to face Team India on February 15th, taking a complete U-turn.

Team India: बीते कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थी कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगा। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंडिया के खिलाफ मैच खेलते नजर आने वाला है। तो आइए इस न्यूज और इस चीज के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

Team India के खिलाफ मैच बॉयकॉट नहीं करेगा पाकिस्तान

Pakistan will not boycott the match against Team India.
Pakistan will not boycott the match against Team India.

दरअसल, भारत-बांग्लादेश विवाद के चलते पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत (Team India) के खिलाफ होने जा रहा मैच बॉयकॉट करने का फैसला किया था। लेकिन अब यह मैच होने वाला है। टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी को भारत व पाकिस्तान का मैच खेला जा सकता है, क्योंकि आईसीसी और पीसीबी के बीच बीते कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही है। इस दौरान श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान को लेटर लिखकर टूर्नामेंट में भारत का मैच बॉयकॉट न करने को कहा था।

सिर्फ Team India का मैच बॉयकॉट करने को मिले थे आदेश

मालूम हो कि पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सिर्फ भारत (Team India) के खिलाफ होने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच बॉयकॉट करने को कहा था /पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आदेश दिया था कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले सकते हैं। लेकिन भारत के खिलाफ मैच में शामिल नहीं होंगे।

लेकिन अब भारत और पाकिस्तान का मैच होगा और एक बेहतरीन रोमांचकारी मैच देखने को मिलेगा। ज्ञात हो कि पाकिस्तान का यह फैसला दबाव में लिया गया एक फैसला है।

यह भी पढ़ें: IND vs NAM, MATCH PREDICTION: 101% इस टीम का जीतना पक्का, इस बार 160 नहीं बनेगा ये बड़ा स्कोर

करने पड़ता कई सैंक्शंस का सामना

अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर देता और वह मैच नहीं खेलता। तो इसके परिणामस्वरुप उसे काफी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता था। आईसीसी ने यह साफ कर दिया था कि अगर पाकिस्तान मैच बॉयकॉट करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

जैसे विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तानी लीग के लिए NOCs ना देना, टीम को टूर्नामेंट से बैन कर देना और मैच न होने के कारण हुए सारे नुकसान का भरपाया करना। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह सभी चीज काफी दुखदाई होती। यही कारण है कि उसने दबाव में आकर फाइनली खेलने की हामी भर दी है।

15 फरवरी को होगा महामुकाबला

बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच यह महा मुकाबला 15 फरवरी को ही खेला जाएगा। यह मैच श्रीलंका में होगा और इसकी शुरुआत शाम 7:00 बजे से होगी। 15 फरवरी को यह मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेला जाएगा और उम्मीद रहेगी कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) पाकिस्तान को एक बार फिर हराए और अपना रिकॉर्ड कायम रखे।

FAQs

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब होगा?

15 फरवरी

यह भी पढ़ें: बाबर आजम पर फूटा इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर का गुस्सा, बोले– ‘उस नकली किंग को बाहर करो’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!