Posted inICC T20 World Cup

USA vs NED: 93 रनों से नीदरलैंड्स को हराकर अमेरिका ने सुपर 8 के लिए ठोकी दावेदारी, रिपीट मोड में 2024 टी20 वर्ल्ड कप

USA vs NED: America beats Netherlands by 93 runs to claim Super 8 spot, 2024 T20 World Cup in repeat mode

यूएसए और नीदरलैंड्स (USA vs NED) के बीच खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 21वां मुकाबला समाप्त हो चुका है और इस मुकाबले को मोनांक पटेल की कप्तानी वाली अमेरिका ने 93 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया है। यूएसए ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ सुपर 8 के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। तो आइए इस मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं। साथ ही साथ प्वाइंट्स टेबल भी देख लेते हैं।

USA ने बनाए थे 196 रन

USA vs NED
USA vs NED

नीदरलैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करने आई यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने 6 विकेट के नुकसान पर कुल 196 रन बनाए। इस दौरान सैतेजा मुक्कमल्ला के बल्ले से 51 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रन आए। वहीं शुभम रंजने ने नाबाद 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।

उनके अलावा कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन वहीं शायन जहाँगीर ने 20 रन की पारी खेली। नीदरलैंड्स की ओर से बास डे लीडे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक सफलता अर्जित की।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत की अपडेटेड 15 सदस्यीय दल का ऐलान, 2 फ्लॉप खिलाड़ियों को भी मौका

103 रनों पर ऑल आउट हुई Netherlands

197 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ताश के पत्तों की तरह ढहते चली गई। यह टीम मैच के किसी भी पल साझेदारी करने में कामयाब नहीं हुई और लगातार एक के बाद एक विकेट गिरने के चलते अंततः 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बास डे लीडे ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।

वहीं कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के बल्ले से 20 रनों की पारी देखने को मिली। अमेरिका की ओर से हरमीत सिंह ने चार विकेट वहीं शैडली वैन शाल्कविक ने 3 विकेट और मोहम्मद मोहसिन ने दो विकेट अर्जित किए। इस दौरान नोस्तुश केंजीगे ने भी एक सफलता अर्जित की। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच हरमीत सिंह बने।

कुछ ऐसी है मौजूदा अंक तालिका

ICC Men's T20 World Cup 2026 Updated Points Table
ICC Men’s T20 World Cup 2026 Updated Points Table

नीदरलैंड्स को हराने के साथ ही USA क्रिकेट टीम ने भी दो अंक अर्जित कर लिए हैं और सुपर 8 में क्वालीफाई करने के लिए अपनी उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं। अगर अमेरिका की टीम अपना अंतिम मुकाबला नामीबिया के खिलाफ भी एक बड़े मार्जिन से जीत जाती है तो वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ जाएगी। बता दें कि इस समय इंडिया चार अंक के साथ पहले, पाकिस्तान भी 4 अंक के साथ दूसरे, नीदरलैंड्स दो अंक के साथ चौथे और नामीबिया 0 अंक के साथ अंतिम पायदान पर है।

मालूम हो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपना अगला मुकाबला इंडिया के साथ खेलना है और उस मैच में इंडिया जीत जाती है तो यूएसए टीम के सुपर 8 में क्वालीफाई करने के आसार बने रहेंगे। लेकिन इस टीम को दुआ करनी होगी कि नामीबिया अंतिम मैच में पाकिस्तान को हरा दे, जिस तरह से 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका ने पाक को हराया था।

FAQs

USA vs NED मैच किसने जीता?

USA

यह भी पढ़ें: IND vs PAK से पहले जुबानी जंग तेज, मोहम्मद आमिर ने उछाला विवाद, बोले ‘अभिषेक शर्मा बेकार….’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!