Varun Chakravarthy likely to be dropped from final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में भारतीय फैंस को भरोसा है कि टीम इंडिया जीत हासिल करेगी, क्योंकि वो काफी शानदार लय में है।
हालांकि, अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि उनका पिछले कुछ मैचों में साधारण प्रदर्शन रहा है और इसी वजह से उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें यह बताया गया है कि वरुण की जगह किसे मौका मिल सकता है।
फाइनल से पहले Varun Chakravarthy की जगह पर क्यों उठ रहे सवाल

भारत के लिए टी20आई में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। उन्होंने साल 2025 में टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट भी अपने नाम किए थे। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी वरुण ही भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं लेकिन हालिया मैचों में बल्लेबाजों ने उनका तोड़ ढूंढ लिया है और अब वे डरने के बजाय अटैक करते हुए खेल रहे हैं। इसी वजह से वरुण अपनी लाइन एंड लेंथ से भटक जा रहे हैं और काफी महंगे भी साबित हो रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने अपने चार ओवर में एक विकेट लेकर 64 रन खर्च कर दिए। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वरुण ने सिर्फ एक ही विकेट लिया था और 40 रन खर्च किए थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ वरुण ने 1/35 के आंकड़े दर्ज किए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 47 रन देकर एक विकेट झटका था। ऐसे में सुपर-8 और सेमीफाइनल को मिलाकर खेले गए कुल चार मैचों में वरुण ने 40 या उससे ज्यादा रन तीन बार खर्च किए हैं। यही वजह है कि उनका आत्मविश्वास कम नजर आ रहा है और फाइनल में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में Varun Chakravarthy के स्थान पर खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की चिंता भी बढ़ा दी है और अब फाइनल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स में अलग-अलग सुझाव आ रहे थे। कुछ का मानना है कि फाइनल में वरुण को ही खेलना चाहिए। वहीं, कुछ ने कुलदीप यादव को खिलाने की बात कही। जबकि कुछ का मत मोहम्मद सिराज के लिए गया।
हालांकि, जो अब जो जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही है, उसके आधार पर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की जगह फाइनल में हमें कुलदीप यादव खेलते नजर आ सकते हैं। कुलदीप भी एक स्पिनर हैं और वरुण की वापसी से पहले उन्हें ही मुख्य स्पिन गेंदबाज के रूप में मौके मिल रहे थे। हालांकि, फिर बल्लेबाजी डेप्थ को बढ़ाने के लिए हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑलराउंडर रखे और अटैकिंग स्पिनर के रूप में वरुण को मौके दिए। अब वरुण का खराब प्रदर्शन कुलदीप की वापसी की वजह बन सकता है।
बता दें कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप यादव को भारत ने अभी तक सिर्फ एक ही मैच खिलाया है। कुलदीप को 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था।
FAQs
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग 11 में किसे मौका मिल सकता है?
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 Prize Money: विजेता से लेकर सुपर-8 तक टीमों को मिलेंगे कितने करोड़? पूरी प्राइज मनी जानिए