Hockey Player set to play T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाला है। इस बार 20 टीमों को टूर्नामेंट में शामिल किया है, जो पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित हैं। सभी टीमों के स्क्वाड में 15-15 खिलाड़ी मौजूद हैं। इस तरह 300 खिलाड़ी वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
इनमें से हर एक खिलाड़ी की अपनी कहानी है। क्रिकेट के खेल में कई ऐसे प्लेयर हुए हैं, जो पहले दूसरे स्पोर्ट में थे लेकिन बाद में इसे खेलना शुरू किया। ऐसी ही एक कहानी एक और खिलाड़ी की है, जो 20 साल साल पहले हॉकी वर्ल्ड कप खेलते नजर आया था और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में हिस्सा लेगा।
हॉकी के बाद, अब क्रिकेट का वर्ल्ड कप खेलने को तैयार ये खिलाड़ी

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जो दो दशक पहले हॉकी वर्ल्ड कप में नजर आया था और अब क्रिकेट के वर्ल्ड कप में नजर आने वाला है, तो बता दें कि यहां हम 42 साल के वेन मैडसेन की बात कर रहे हैं। मैडसेन टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 में इटली की कप्तानी करते नजर आएंगे, जो पहली बार टूर्नामेंट में शामिल हुई है।
इटली ने क्वालीफायर टूर्नामेंट में अच्छा किया था और उसी के आधार पर उसे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जगह मिली है। हालांकि, तब कप्तान जो बर्न्स थे लेकिन अब इटली ने वेन मैडसेन को अपना लीडर नियुक्त किया है।
View this post on Instagram
दक्षिण अफ्रीका के लिए वेन मैडसेन ने खेला हॉकी वर्ल्ड कप, अब इटली के लिए T20 World Cup में आएंगे नजर
वेन मैडसेन ने साल 2006 में हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था और उस समय दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे। इसके बाद, वो अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते रहे लेकिन उन्हें इंग्लिश टीम में नहीं चुना गया। इसके बाद, उन्होंने 39 साल की उम्र में इटली के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया, जिसकी मदद से उन्हें काउंटी क्रिकेट छोड़ा और फिर 2023 में इटली के लिए खेलना शुरू किया। हालांकि, आईसीसी के 2024 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए यूरोपीय क्षेत्रीय क्वालीफायर में इटली तीसरे स्थान पर रहा और कैरेबियन और अमेरिका के दौरे से बाल-बाल चूक गया।
हालांकि, पिछले साल क्वालीफायर में इटली का प्रदर्शन अच्छा रहा और उसने दूसरा स्थान हासिल करते हुए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जगह बनाई। इटली के लिए क्रिकेट के लिहाज से यह एक ऐतिहासिक सफलता रही और अब वो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी। ऐसे में कप्तान वेन मैडसेन पर काफी ज्यादा दारोमदार रहने वाला है। उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 7 टी20आई मैच खेले हैं और दो अर्धशतक की मदद से 205 रन बनाए हैं।
वहीं, अगर वेन मैडसेन के हॉकी करियर की बात करें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 39 मुकाबले खेले। मैडसेन ने 2006 में हॉकी वर्ल्ड कप के अलावा कामनवेल्थ गेम्स में भी दक्षिण अफ्रीका के लिए हिस्सा लिया था। एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के बाद, उन्होंने 2015 में बेलपर हॉकी क्लब के डायरेक्टर का पद भी संभाला।
FAQs
2006 हॉकी वर्ल्ड कप में वेन मैडसेन किस टीम का हिस्सा थे?
इटली क्रिकेट टीम के लिए वेन मैडसेन ने कब डेब्यू किया?
यह भी पढ़ें: ईशान किशन ड्रॉप, संजू सैमसन ओपनर, USA के खिलाफ मैच के लिए चहल ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन