Posted inICC T20 World Cup

“उसने बिना नहीं जीत सकते थे…” संजू नहीं इस 32 साल के खिलाड़ी को बुमराह ने बताया जीत की असली वजह

"उसने बिना नहीं जीत सकते थे..." Sanju नहीं इस 32 साल के खिलाड़ी को बुमराह ने बताया जीत की असली वजह

India vs West Indies: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत का श्रेय ज्यादातर लोग संजू सैमसन (Sanju Samson) को दे रहे हैं, जिन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेली और आखिरी में मुकाबला भी खत्म किया। संजू ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है और सभी उन्हें ही जीत का क्रेडिट दे रहे हैं। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक अन्य खिलाड़ी को भी क्रेडिट दिया है।

बुमराह के मुताबिक उस खिलाड़ी के प्रदर्शन का ज्यादा जिक्र नहीं हो रहा है और आंकड़ों में भी उसका महत्व उतना नहीं दिखेगा लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में उसकी भूमिका काफी अहम रही।

Sanju के अलावा इस खिलाड़ी की भूमिका भारत की जीत में बुमराह ने बताई अहम

"उसने बिना नहीं जीत सकते थे..." Sanju नहीं इस 32 साल के खिलाड़ी को बुमराह ने बताया जीत की असली वजह

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की जीत का श्रेय जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन (Sanju Samson) के अलावा जिस खिलाड़ी को दिया, वो कोई और नहीं बल्कि ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं। शिवम को मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी एंट्री 19वें ओवर में हुई थी। हालांकि, उन्होंने उसी ओवर में दो चौके जड़कर आखिरी ओवर में दबाव वाली स्थिति नहीं बनने दी। इसी वजह से बुमराह ने उनकी जमकर तारीफ की।

ICC से बात करते हुए बुमराह ने कहा,

“आप जानते हैं, जाहिर तौर पर, दुबे द्वारा मारे गए दो चौके, यह क्रिकेट की किताबों और आंकड़ों में है, कोई वास्तव में इसकी सराहना नहीं करेगा, लेकिन जो लोग सच में क्रिकेट को जानते हैं, उन दो चौकों ने वास्तव में हम पर दबाव नहीं डाला क्योंकि कभी-कभी अंतिम ओवर में 8-9 रन बनाना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बता दें कि 19वें ओवर में जब हार्दिक पांड्या आउट हुए, तब शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए और उस समय 10 गेंदों में 17 रन बनाने थे। दुबे ने पहली तीन गेंदों पर दो चौके लगाकर काम आसान कर दिया। अंतिम गेंद पर दो रन बाई के आगे। अब आखिरी ओवर में भारत को 7 रन चाहिए, जो संजू ने छक्के-चौके की मदद से बना लिए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को लेकर बुमराह ने दी प्रतिक्रिया

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चार ओवर की गेंदबाजी की और 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। बुमराह के स्पेल के आखिरी दो ओवर उतने अच्छे नहीं रहे लेकिन जब वो बीच में गेंदबाजी करने आए तब वेस्टइंडीज की पारी का मोमेंटम तोड़ दिया। बुमराह से एक ओवर ही पावरप्ले में डलवाया गया, इसके बाद, उन्हें 12वें ओवर में लाया गया। उन्होंने वेस्टइंडीज के दोनों सेट बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और रोस्टन चेस को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाईं।

अपनी गेंदबाजी को लेकर बुमराह ने कहा,

“विकेट में गेंद रुक रही थी, इसलिए हम अपनी विविधता का इस्तेमाल करना चाहते थे। हम बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करना चाहते थे क्योंकि वह एक आसान विकल्प था। हमने बैक ऑफ लेंथ पर गेंदबाजी की, गति में बदलाव का इस्तेमाल किया, इसलिए हम रन बनाना जितना हो सके उतना मुश्किल बनाना चाहते थे और आज का दिन अच्छा रहा, जिसमें मुझे कुछ विकेट मिले।”

FAQs

जसप्रीत बुमराह ने संजू के बजाय किस खिलाड़ी की तारीफ की?
शिवम दुबे

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अफ्रीका नहीं अपने सबसे बड़े दुश्मन से लेगी टक्कर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!