Suryakumar Yadav, India captain: अपने करो या मरो मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और इंडियन क्रिकेट टीम हमें 5 तारीख को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलते नजर आएगी।
दोनों टीमों का ये मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा और इस मैच को लेकर हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। हालांकि इसी बीच मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने काफी बड़ा बयान दे दिया है।
सेमीफाइनल के लिए Team India ने किया क्वालीफाई
बता दें कि सुपर 8 में भारत और वेस्टइंडीज दोनों अपने एक मैच हार चुकी थी और यह मैच दोनों के लिए ही उनका करो या मरो वाला मैच था। यानी जो भी टीम जीती वो आगे जाती। ऐसे में इंडिया ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इंडिया-इंग्लैंड मैच 5 मार्च को होगा और यह इंडिया का छठा सेमीफाइनल अपीरियंस होने वाला है।
Suryakumar Yadav ने कही ये बात

वेस्टइंडीज को शानदार मुकाबले में पांच विकेट से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सेमी फाइनल में जाने की ख़ुशी को एक्सप्रेस करते हुए कहा “”ज़ाहिर है, यह एक बहुत अच्छी फीलिंग है, और जिस तरह से हम खेले, मुझे लगता है, जैसा कि सबने कहा, यह करो या मरो वाला था, जैसे क्वार्टर-फ़ाइनल गेम, और जिस तरह से लड़कों ने कैरेक्टर दिखाया, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात थी।”
सूर्या ने इसके बाद संजू सैमसन पर बात करते हुए कहा, “देखिए, मैं हमेशा कहता हूं, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं जो इंतज़ार करते हैं, जिनमें बहुत सब्र होता है। मैंने अभी भी यही कहा जब मैं उनसे मिला था। लेकिन फिर यह सब उनकी कड़ी मेहनत है, जो वह दरवाज़ों के पीछे तब कर रहे थे जब वह नहीं खेल रहे थे, और उन्हें इसका फल सही स्टेज पर मिला है।”
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए मैच में विरोधी टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस दौरान रोस्टन चेस टीम के टॉप रन स्कोरर रहे और उन्होंने जिन्होंने 25 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वहीं रोवमैन पॉवेल ने 34 रन की नाबाद पारी खेली। इन दोनों के अलावा जैसन होल्डर ने 37, और कप्तान शाई हॉप ने 32 रन बनाए। इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती एक-एक विकेट हासिल किया।
196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने उम्मीद से काफी खराब शुरुआत की। हालांकि इस टीम ने एट लास्ट 19.2 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत के लिए संजू सैमसन ने 50 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। उन्होंने 12 चौके जबकि चार छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 194.00 का रहा। इस दौरान तिलक वर्मा ने 27, सूर्यकुमार यादव ने 18 और हार्दिक पंड्या ने 17 रन बनाए। विरोधी टीम के लिए शमर जोसेफ और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। जबकि अखिल हुसैन सिर्फ एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
FAQs
भारत का सेमीफाइनल में किसके मैच होगा?
यह भी पढ़ें: अब सड़क पर भीख मांगते नजर आएगी पाकिस्तान टीम, इस करतूत के लिए चुकाने पड़ेंगे करोड़ों रुपये