Salman Agha: कल, शाम 7:00 से श्रीलंका के खूबसूरत ग्राउंड आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टक्कर होने जा रही है। इस मुकाबले के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला काफी ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी व फैंस काफी समय से तैयारी में जुटे हुए हैं और इन्हीं सब चीजों के बीच पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे सभी भारतीय फैंस काफी ज्यादा खुश हैं और उनके मन में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के लिए इज्जत थोड़ी और बढ़ गई है।
Salman Agha ने कही ये बात

दरअसल, भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) डिहाईड्रेशन और पेट में इंफेक्शन के चलते बीमार चल रहे हैं और इसके वजह से वह नामीबिया के खिलाफ हुए मुकाबले में खेलते नजर नहीं आए थे। यही नहीं बल्कि कुछ रिपोर्टर्स में दावा किया जा रहा है कि वो पाकिस्तान का मुकाबला भी मिस कर सकते हैं।
उनके मुकाबला मिस करने की खबर से काफी पाकिस्तानी फैंस खुश हैं, क्योंकि एशिया कप 2025 के दौरान अभिषेक ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर कुटाई की थी, जिसके चलते पाकिस्तानी अवाम में उनका डर बैठ गया है। लेकिन पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का इसके विपरीत सोचना है।
हाल ही में प्रेस से बातचीत के दौरान सलमान अली आगा (Salman Agha) ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अभिषेक शर्मा जल्द ठीक हों और हमारे खिलाफ खेलें, क्योंकि हम चाहते हैं कि टीम इंडिया अपनी बेस्ट 11 साथ उतरे।
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह की छुट्टी, पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुकाबला! ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
भारतीय फैंस दे रहे शानदार रिएक्शन
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Agha) के बयान पर भारतीय फैंस काफी अच्छा रिएक्शन दे रहे हैं। भारतीय फैंस सलमान अली आगा की तारीफ कर रहे हैं और यह उम्मीद भी कर रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलते नजर आए। ऐसे में उम्मीद है कि वो फिट होंगे और एक बार अपने बल्ले की गर्जन दिखाएंगे।
कुछ ऐसे हैं अभिषेक शर्मा के आंकड़े
भारत के 26 वर्षीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने 39 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 38 पारियों में कुल 1297 रन बना रखे हैं। उन्होंने 36.02 की औसत और 194.45 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उन्होंने इस दौरान 135 के बेस्ट स्कोर के साथ दो शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका रिकार्ड काफी उम्दा है। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के खिलाफ एशिया कप 2025 में तीन मुकाबले खेले और इन तीन मैचों में उन्होंने कुल 110 रन बनाए। उनके बल्ले से 36.66 की औसत और 189.65 के स्ट्राइक रेट से रन आए। अभिषेक ने इस दौरान 74 के बेस्ट स्कोर के साथ एक अर्धशतक जड़ा था।
FAQs
अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: ENG vs SCO: 5 विकेट रहते इंग्लिश टीम ने दी स्कॉटलैंड को मात, सुपर 8 के करीब बढ़ाया एक और कदम