Posted inICC T20 World Cup

“हमारे साथ धोखा हुआ…पिच चेंज हो गई,” 9 विकेट से वन साइडेड हार के बाद कप्तान एडेन मार्कराम के छलके आंसू

"We were cheated...the pitch changed," said captain Aiden Markram, in tears after the one-sided nine-wicket defeat.

Aiden Markram, South Africa captain: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी कमाल का प्रदर्शन करते चले आ रही थी और उम्मीद जताया जा रहा था कि टीम फाइनल में जाएगी और शायद अपनी पहली टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी जीत जाए। लेकिन न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में एक तरफ़ा इसे हराकर इतिहास रच दिया है और दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस जीत से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर तो काफी ज्यादा खुश हैं। लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम बहुत दुखी हैं और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान काफी कुछ कहा है।

एक बार फिर टूटा साउथ अफ्रीका का सपना

मालूम हो कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए पहुंची थी। इस टीम ने एक के बाद एक टीमों को हराते हुए अपनी जगह बनाई थी। लेकिन वहां पर उसे इंडिया के सामने अंतिम कुछ पलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे वप अपनी पहली ट्रॉफी से चूक गई थी।

मगर उम्मीद थी कि इस बार यह कुछ अलग करेगी और जीत दर्ज करेगी। लेकिन इस बार इसका सपना तोड़ दिया है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने। कीवी टीम ने 9 विकेट से हराकर खुद फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि अफ्रीका को घर जाने को कह दिया है।

कप्तान Aiden Markram ने कही ये बात

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने कहा, “मुझे लगता है कि आप शुरू में कंडीशन देखें और उन्होंने शुरू में बहुत अच्छी बॉलिंग की। बॉल ठीक से आ नहीं रही थी, कुछ विकेट पर रुक रही थी और कुछ बल्ले से काफी नीचे आ रही थी और उन्होंने स्कोर करना बहुत मुश्किल बना दिया और इससे प्रेशर बनता है और बदकिस्मती से आप विकेट खो देते हैं।”

मार्कराम (Aiden Markram) ने आगे कहा, “इसलिए उनकी बॉलिंग यूनिट को क्रेडिट दें और ज़ाहिर है, बल्ले से, कोई ऐसी इनिंग खेलता है, तो आपको नहीं लगता कि आप एक फील्डिंग टीम के तौर पर कई बार सही नतीजे पर पहुँचेंगे।”

यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking में संजू सैमसन-ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरक़रार

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final, ICC Men's T20 World Cup 2026
South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final, ICC Men’s T20 World Cup 2026

कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय किया। पहले बैटिंग करने आई साउथ अफ्रीका टीम एक के बाद एक विकेट गंवाते रही और 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 169 रन ही बना पाई। इस दौरान मार्को यानसन ने 30 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए।

ट्रिस्टन स्टब्बस ने 29 जबकि कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने 18 और क्विंटन डी कॉक ने 10 रन की पारी खेली। बाकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। कीवी टीम के लिए रचिन रविंद्र, मैट हेनरी और कोल मैककोन्ची ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लेने में सफलता हासिल की।

इसके बाद 170 के टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम शुरुआत से ही अच्छा करते दिखी। टिम सीफ़र्ट और फिन एलन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में ही 117 रन की साझेदारी कर डाली और टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस बीच फिन एलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

इस दौरान टिम सीफ़र्ट के बल्ले से 33 गेंदों में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन आए। रचिन रविंद्र भी 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। साउथ अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट कगिसो रबाडा चटका सके।

FAQs

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कब होगा?

8 मार्च

यह भी पढ़ें: SA vs NZ: एलन ने ऐतिहासिक शतक से किया ऐलान, फाइनल में पहुंची न्यूज़ीलैंड, मुँह छुपाते दिखी अफ्रीका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!